ब्राह्मण महासंगम 5100 महिलाएं एक ही रंग में रंगी नज़र आएंगीं
० योगेश भट्ट ० जयपुर। सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जयपुर के ब्राह्मण महासंगम की तैयारियों में हजारो विप्र बंधु पुरे प्रदेश में पिछले 2 माह से जुटे हुये है। पुरे प्रदेश में बडे बडे होर्डिंग व बैनर लगाये हुये है। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि तैयारियां जोरो पर चल रही है। इसके लिए अलग अलग समितियों का गठन भी किया गया है। समारोह के लिये सभी समितियां मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। विशेषकर 3 सितम्बर को आयोजित होने वाले कलश यात्रा में 5100 महिलाएं एक ही रंग में रंगी नजर आयेगीं। इसके लिये सभी का साड़ी वितरण का कार्य पूरा हो चुका है। 3 सितंबर को सभी महिलाएं चांदनी चौक त्रिपोलिया गेट के अंदर एकत्रित होगी और यहां पर मंगल कलश यात्रा का पूजन जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह करेंगे और महिलाओं को कलश देकर रवाना करेगें। ये महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर कलश के साथ पहुचेगी। वहीं बनाए हुए भगवान परशुराम जी का मंदिर में सामूहिक आरती में शामिल होने के बाद महासंगम का हिस्सा बनेगी। मिश्रा ने बताया कि ब्रह्म ज्योति पिछले 7 दिन से पुरे जयपुर शहर