भारत से रशिया जाने वाले व्यापारिक पर्यटकों की संख्या में वृद्धि-एवगेनी कोज़लोव
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के अध्यक्ष एवगेनी कोज़लोव ने कहा कि आने वाले वर्षों में रशिया में, व्यापारिक पर्यटकों की संख्या बढ़ने की आशा है। भारतीय व्यवसायियों की दिलचस्पी बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा कार्यक्रम का शुभारंभ रहा है। गौरतलब है कि 1अगस्त, 2023 से, भारतीय नागरिकों के लिए मास्को की यात्रा पर जाना आसान हो गया है। वे केवल इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा के लिए आवेदन करके यहाँ आ सकते हैं। ई-वीजा की वैधता अवधि इसके जारी होने की तारीख से 60 दिन तक है। इस वीजा के साथ आप रूस में 16 दिनों तक रह सकते हैं। पारंपरिक वीज़ा की तुलना में ई-वीज़ा के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा, “महामारी से पहले, भारत से पर्यटकों का आवागमन 12-15 प्रतिशत की वार्षिक गति से बढ़ता था। अब हम फिर से इसे हासिल करने की राह पर हैं। इसके लिए सभी अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई गई हैं। हर साल मास्को में सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ, फोरम, कांग्रेस और सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। पिछले साल, लगभग 35 लाख लोगों ने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए रूस की राजधानी का दौरा किया और उनमें से महत्व