संदेश

राजस्थान में आम आदमी पार्टी को लगा झटका, यूथ विंग प्रेसिडेंट अनुराग बराड़ ने छोड़ा दामन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को राजस्थान में यूथ विंग प्रेसिडेंट अनुराग बराड़ के इस्तीफे ने परेशानी में डाल दिया। अनुराग बराड़ ने पार्टी की कुनीतियों से परेशान होकर पार्टी का दामन छोड़ा। बराड़ के जाने से प्रदेश में पंजाब से लगते गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में तीसरे विकल्प के रूप में उभरती आम आदमी पार्टी को झटका लगा। अनुराग बराड़ ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक और राज्य चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा को इस्तीफा दे रहे हैं। अनुराग बराड़ आम आदमी पार्टी का कांग्रेस नेतृत्व में गठित इंडिया गठबंधन में शामिल होने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसे लेकर पार्टी स्तर पर कई बार नाराजगी भी जाहिर की। उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस की कुनीतियों के विरोध में हुआ है। सिक्ख समाज आज भी 1984 में हुए दंगों को नहीं भूल है। सच्चा सिक्ख कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं खड़ा हो सकता। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को आहत किया है। प्रदेश में कांग्रेस राज में महिला अत

भारद्वाज ने 'पुष्पेन्द्र भारद्वाज के 51 प्रण, सांगानेर बनेगा नंबर वन' घोषणा-पत्र किया लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने 'पुष्पेन्द्र भारद्वाज के 51 प्रण, सांगानेर बनेगा नंबर वन' घोषणा-पत्र लॉन्च किया।  भारद्वाज ने अगले 5 सालों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर अपना विजन भी बताया। भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने एक माह के दौरान 'जनसेवक आपके द्वार' यात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने 410 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 45000 लोगों से मुलाकात की थी, उस दौरान जो लोगों की समस्याएं थीं, उनके आधार पर उन्होंने यह 51 प्रण का घोषणा पत्र बनवाया है। उन्होंने बताया कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ ही महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही मूलभूत सुविधाओं पर फोकस किया है।  उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने पर वे सांगानेर में सैटेलाइट अस्पताल का तय समय में निर्माण करवाएंगे, विधानसभा में नया जनाना अस्पताल और प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाएंगे। छात्रों के लिए वातानुकूलित पुस्तकालय का निर्माण कराएंगे। वहीं प्रमुख बाजारों और पार्कों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देंगे। खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय स्ट

जनता मतदान के वाण से भ्रष्टाचार,महँगाई,बेरोजगारी जैसे रूपी रावण का अन्त करें

चित्र
०  विनोद तकियावाला ०  सम्पूर्ण विश्व में भारत की पहचान विभिन्ता में एकता के रूप में होती है।यहाँ पर विभिन्न धर्म सम्प्रदाय मतो को मानने वाले लोग एक साथ रहते है।जिनकी मिन्न भिन्न भाषा,संस्कृति व पर्व - त्योहार होते है।अभी कुछ ही दिन बीते है।हम सभी नें बडी घुम धाम से नवरात्रि अथार्त दुर्गा पूजा व रामलीला मनाया है।आज हम अपने इस आलेख में दुर्गा पूजा व रामलीला पर चर्चा कर रहें है।इस अवशर पर कही पर शक्ति स्वरूणी देवी माँ दुर्गा के दसों रूप की वैदिक रूप से पुजा अर्चना की है। यह त्योहार खास कर पं०बंगाल,बिहार,झारखंड में दसों दिनों तक आकर्षक पुजा पंडाल में देवी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है।वही देश राजधानी दिल्ली/एन सी आर में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है।इन दिनों दिल्ली व आप पास का इलाका जहाँ राममय है।वही रावण दहन की प्रतिक्षा ली गई थी।विभिन्न रामलीला मंचन के आयोजक विशालकाय रावण,मेघनाद,कुम्भकरण के साथ पुतला दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। रावण दहन कर घर लौट आये है। हम सभी अपने कार्य में व्यस्त हो गए । क्या आपने यह कभी सोचा कि जिस रावण के पुतले का दहन किया है वह रावण का अंत हो गया

JAIPUR Vaishy Samaj Protest : 90% वोट भाजपा को देने वाला वैश्य समाज BJP ...

चित्र

राष्ट्रीय हैंडब्लॉक प्रिंटिंग दिवस : दो दिवसीय महोत्सव नामदेव चौक में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  हाथ ठप्पा छपाई के उन्नति हेतु विशेष चर्चा व मंथन का आयोजन नामदेव चौक सांगानेर क्षेत्र जयपुर में हुआ। हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग मिशन के विशेष सदस्य व अवधेश कुमार ने सभी का स्वागत किया ।  मिशन के संस्थापक दिनेश छीपा ने सभी ब्लॉक प्रिंटर्स को एकसाथ आकर एक जगह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।  युवा डिज़ाइनर व हाथ ठप्पा छपाई के कारीगर धीरज छीपा ने समेकित रूप से किये जा रहे अपने प्रयासों के बारे मे सभी को बताया कि कैसे मशीनी युग मे भी पुरानी ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक को प्रयोग किया जा सकता है। डॉ बृज वल्लभ उदयवाल ने पुरानी ब्लॉक प्रिंट्स कार्य को क्रिएटिविटी के साथ इन्नोवेटिव कैसे रखें इस सन्दर्भ मे भी उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया।  महोत्सव मे संत शिरोमणि व ब्लॉक प्रिंट्स कार्य के जनक नामदेव की जयंती उपलक्ष्य मे मिशन के सांगानेरी ओल्ड मोटिफ रिवाइवल प्रोजेक्ट से वरिष्ठ ब्लॉक प्रिंट्स कारीगर घनश्याम श्रेष्ठी के द्वारा हस्तनिर्मित बनी जाजम अर्पण की गई।  देश भर से आये ब्लॉक प्रिंट्स के कारीगर जनों की हितधारक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें देशभर से हस्तशिल्प कला प

नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल : उद्देश्य भारत और वियतनाम के बीच शैक्षणिक,व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त करना

चित्र
० योगेश भट्ट ०  हो ची मिन्ह : नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल आधिकारिक तौर पर आज वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हुआ, जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, व्यापार और संस्कृति की दुनिया में भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में वियतनाम के कई प्रांतों से महत्वपूर्ण हस्तियों और संगठनों की भागीदारी देखी गई। हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हुए इस आयोजन में उपस्थित वियतनाम के विदेश मंत्रालय से विदेश संबंध विभाग के महानिदेशक ट्रान फुओक अन्ह और निन्ह थुआन प्रांत की पीपुल्स कमेटी के उपाध्यक्ष गुयेन लॉन्ग बिएन शामिल हुए एवं भारत और वियतनाम दोनों की इस भव्य सभा ने उत्सव की सहयोगात्मक भावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुरू में संस्कृति और कूटनीति का सामंजस्यपूर्ण मिला जुला मिश्रण था। इसकी शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मृदुस्मिता दास बोरा द्वारा मनमोहक स्त्रियो ने नृत्य प्रस्तुत किया गया। राजदूत एच.ई. वियतनाम में भारत के राजदूत संदीप आर्य ने उत्सव का माहौल तैयार करते हुए भाषण दिया। एमओएस (आरआरएस) आरके रंजन, माननीय विदेश राज्य म

विद्यार्थी दैनिक कार्यों को एकाग्रता से करें-दिशा संधू

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : द्वारका सेक्टर-१८ स्थित श्री वेंकटेश्वर इंटरनैशनल स्कूल में लखनऊ से विशेष तौर पर आमंत्रित प्रेरक वक्ता दिशा संधू ने छठी कक्षा के लगभग पचास बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के टिप्स सिखाए। सुश्री दिशा ने उपस्थित विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता की महत्ता तथा पुरषोत्तम राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने दैनिक जीवन की हर क्रिया को पूरी एकाग्रता से करना चाहिए साथ ही अपने कर्मों में पूरी ईमानदारी और कर्मठता से शत-प्रतिशत देना चाहिए तभी सफलता हासिल की जा सकती है। स्कूल की निदेशक नीता अरोड़ा ने प्रेरक वक्ता दिशा संधू को प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट करते हुए आभार भी व्यक्त किया।