न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून देश के सभी किसानों की आवाज
० आशा पटेल ० अजमेर - न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के कानून के लिए -किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में राजस्थान के सैकड़ो ट्रैक्टर सड़कों पर अराई तहसील के किसान पहुंचेंगे जिला कलेक्ट्रेट अजमेर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने का काम राज्य भी कर सकता हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून देश के सभी किसानों की आवाज है। इसके अतिरिक्त देशभक्ति बुद्धिजीवियों सहित अन्य वर्ग भी इस मांग के समर्थन में है। जनता की आवाज को दबाना तानाशाही का प्रतीक है। जिन किसानों ने केंद्र में सरकार बनाई थी उन्हीं किसानों पर पुलिस राज थोपना लोकतंत्र विरोधी एवं जन भावनाओं को कुचलने वाला कृत्य है।पंजाब एवं हरियाणा के किसानों के साथ देश का किसान खड़ा है। राजस्थान में भी आज अजमेर जिले की अराई तहसील से अजमेर जिला मुख्यालय तक का कूच करने की तैयारी में हैं किसान यह इसी दिशा में उठाया जा रहा कदम है।यदि सरकार का ढंग का तानाशाही का रहा तो देश के किसानों के सभी ट्रैक्टर सड़कों पर आते देर नहीं लगेंगी। डबल इंजन की सरकार, देश के किसानों के ट्रैक्टरों की संख्या को नहीं