भारत के 17 राज्य और 365 जिले पानी की कमी का सामना कर रहे हैं
0 नूरुद्दीन अंसारी 0 ग़ज़ियाबाद ~ सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह की सस्टेनेबलिटी पर एक वार्ता आयोजित की गई। ‘जल संरक्षण के माध्यम से सस्टेनेबलिटी’ पर यह वार्ता सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सभी केंद्रों में चल रहे अभियान ‘जैपुरियंस फॉर सस्टेनेबल इंडिया’ के तहत आयोजित की गई। अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया, स्कूल की निदेशक डॉ. नीता बाली और स्कूल की निदेशक प्रिंसिपल शालिनी नांबियार सहित अन्य लोग शामिल थे। अपने संबोधन में डॉ. बाली ने सस्टेनेबल जिन्दगी के लिए संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। शिशिर जैपुरिया ने मीठे पानी के भंडार में गिरावट के परिणामस्वरूप वैष्विक जलसंकट की ओर ध्यान आकर्षित किया। “पर्यावरण के प्रति संवेदना हमारे समूह के विजन स्टेटमेंट की बुनियाद है। हमारे नेटवर्क के संस्थान पर्यावरण सुरक्षा के उपाय करने के नए-नए प्रयास कर रहे हंै।’’ अपने व्याख्यान में राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के प्राचीन ग्रंथों में जल संरक्षण का महत्व बताया गया है। “भारत के 17 राज्य और 365 जिले किसी न किसी रू