डोगरा समाज ट्रस्ट-दिल्ली ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली का दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | संस्थापक ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जामवाल तथा महेश चन्दर शर्मा के अनुसार दिल्ली एनसीआर से जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल राज्य के डोगरा समुदाय के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे | इस रंगारंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बतौर मुख्यातिथि डॉ कर्ण सिंह ने शिरकत की | इस मौके पर मोनिका एवं मीशा के मिराई माया ब्रेंड ने सभी उपस्थितजनों को अपने पारम्परिक स्वादिष्ट डोगरी फ़ूड सर्व किया | जितेन्द्र सिंह जामवाल ने डोगरी लोक गीतो से सभागार में जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया | जितेन्द्र अन्तरराष्ट्रीय स्तर के ग़ज़ल गायक हैं l इस अवसर पर दम्पति गगन महोत्रा एवं सारिका महोत्रा ने डॉ करण सिंह पर एक वेबसाइट भी लाँच की | प्रसिद्ध हिमाचली गायक कलाकार ऋचा शर्मा ने हिमाचली लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित दर्शकों को पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया | वहीँ बिरजू महाराज की शिष्या गुरु कनिका घोश सिन्ह ने अपने ग्रुप के साथ , डा कर्ण सिंह के गाए शिव भजन पर शानदार नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डोगरा गर्ल