सेंट स्टीफंस कॉलेज के बाद अब खुलेगा स्कूल भी
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - राजधानी के चांदनी चौक एरिया में सेंट स्टीफंस कॉलेज की 1 फरवरी, 1881 को यात्रा शुरू हुई थी। उस समय इसमें पांच छात्र और तीन अध्यापक थे। इसके पहले प्रिंसिपल सैम्युल स्कॉट थे। अपने लगभग 145 सालों के सफर में सेंट स्टीफंस कॉलेज से देश को राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद समेत कई स्वाधीनता सेनानी, नेता, अभिनेता, सरकारी अफसर, खिलाड़ी वगैरह मिले। सेंट स्टीफंस कॉलेज का अब विस्तार हो रहा है। अब सेंट स्टीफंस कॉलेज को स्थापित करने वाली संस्था दिल्ली ब्रदरहुड़ सोसाय़टी (डीबीएस) सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल स्थापित करने जा रही है। यह स्कूल दिल्ली-सोनीपत सीमा पर तहसील राई में स्थापित हो रहा है। जब दिल्ली में कायदे की जगह मिलेगी तो वहां पर स्कूल स्थापित किया जाएगा। यह कहना है डीबीएस से जुड़े हुए ब्रदर सोलोमन जॉर्ज का। दिल्ली में ब्रदरहुड ऑफ दि एसेंनडेंड क्राइस्ट की स्थापना सन 1877 में हुई थी। इस संस्था का संबंध कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से है। इन्होंने ही राजधानी में सेंट स्टीफंस कॉलेज, सेंट स्टीफंस अस्पताल और दिल्ली जंक्शन के पास सेंट स्टीफंस चर्च की स्थापना की। सेंट स्टीफंस अस्