संदेश

दिल्ली में BJP की सरकार बनेगी Ramdas Athawale MP

चित्र

दिवाली पर ग्रीन पटाख़े जलाएं Pollution Free Diwali

चित्र

बहन की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में भाई दे रहे हैं योगदान

चित्र
भारत की नारियों ने समय समय पर अपना अमूल्य योगदान देश की रक्षा, स्वतंत्रता-संग्राम, पर्वतारोहण,गायन वादन,नृत्य कला,खेल प्रतियोगिता ,सैन्य संचालन, वायुयान चालक,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षण के क्षेत्र में तथा राजनीति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वहीं निर्धन असहाय अवलाओं ने भी अपना आंशिक योगदान देकर समाज में बहुचर्चित स्थान बना ख्याति प्राप्त की है। मैं अपनी एक बहन चेपड़ी देवी के योगदान की कहानी व्यक्त करने जा रहा हूं। स्वर्गीय श्रीमती चेपड़ी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ,पट्वाल ग्राम जिनोरा (पोखड़ा) पट्टी तलाईं विकास क्षेत्र पोखड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ने शिक्षा उन्नयन के लिए पांच इंटर मीडिएट कालेजों के बोर्ड परीक्षा में इंटर तथा हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष पारितोषिक स्वरूप गोद लिया हुआ है। यह उन्हें नकद प्रशस्ति पत्र के साथ दिया जाता है। इनका जन्म पंद्रह फरवरी उन्नीस सौ अठ्ठारह में, उत्तराखंड के ग्राम लोदली पट्टी सावली क्षेत्र वीरोंखाल  गढ़वाल में लाला जगतसिंह के घर हुआ। सामान्य शिक्षण के पश्चात वर्ष उन्नीस सौ अ

PM मोदी ने कहा "इस दीपावली पर भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को celebrate करें"

चित्र
  ' मन की बात 2.0' की पाँचवी कड़ी में प्रधा नमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देशवासियों को दीपावली की शुभकामनायें दीं वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ,सरदार पटेल को भी याद किया उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा कि  इस दीपावली को याद रखने के लिए इससे बेहतर विचार और क्या हो सकता है कि हम प्रकाश को विस्तार दें, positivity का प्रसार करें और शत्रुता की भावना को ही नष्ट करने की प्रार्थना करें ! आजकल दुनिया के अनेक देशों में दिवाली मनायी जाती है | विशेष बात यह कि इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय शामिल होता है, ऐसा नहीं है बल्कि अब कई देशों की सरकारें, वहां के नागरिक, वहां के सामाजिक संगठन दिवाली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं | एक प्रकार से वहां 'भारत' खड़ा कर देते हैं | साथियो, दुनिया में festival tourism का अपना ही आकर्षण है | हमारा भारत, जो country of festivals है, उसमें festival tourism की भी अपार संभावनाएँ हैं | हमारा प्रयास होना चाहिये कि होली हो, दिवाली हो, ओणम हो, पोंगल हो, बिहु हो, इन जैसे त्योहारों का प्रसार करें और त्योहारों की खुशियों में, अन्य राज्यों, अन्य

देश को सबल हाथों में सौंपने में जहां मतदाता का योगदान है वहीं योग्य प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है

चित्र
बदलता परिवेश आदिकाल से सृष्टि में परिवर्तन भौगोलिक,मौसम,जलवायु परिवर्तन और ऋतुओं के आधार पर अविरल होता चला आया है। यही नही उतरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुवों में जो परिवर्तन हुआ है उसमें सूर्य की किरणों का आधार माना गया है।जलवायु के परिवर्तन स्वरूप पेड़ पौधों जीव जंतुओं को भी अलग अलग आकार प्रकार में भी बिभक्त होते देखा जा सकता है। रहन सहन,खान पान जीवन शैली पर भी लगातार परिवर्तन होते रहते हैं।सामाजिक संरचनाओं के आधार पर हर प्रकार के परिवर्तन चक्रीय होते हैं। आज हमारा जो पहनाव है कल वह बदल जाता है इसी तरह बोली भाषा में भी देश काल के अनुसार स्वाभाविक बदलाव होते हैं मातृभाषा के साथ हम कई अन्य भाषाओं का भी अध्ययन इस लिए करते हैं कि अपने व्यवसाय तथा रोजगार में उसका उपयोग कर सकें। वर्तमान समय में आज का मानवीय स्वरूप भी परिवर्तन की शरण में लगातार बदलता चला जा रहा है,कभी संयुक्त परिवार होते थे,आज एकल परिवारों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।लोग आपस में एक-दूसरे का दुःख दर्द बांटा करते थे। चिठ्ठी पत्री भेजी जाती थी फोन पर बात होती थी। आज पाश्चात्य रीति रिवाजों को लेकर गुड नाईट और गुड मॉर्निंग के शॉर्ट

दिवाली और छठ पर उत्तर पूर्व जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल

चित्र

150 वीं जयंती को समर्पित बापू को याद करते हुए: "आकाशवाणी समाचार भारती पत्रिका ऑल इंडिया रेडियो न्यूज द्वारा जारी

चित्र
नयी दिल्ली - बापू के जीवन और उऩके काल के बारे में गांधी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी जिसमें ऩई दिल्ली के एनएसडी मुख्यालय के सदस्यों नें बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर ही ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्यूनिकेशन, ओबीसी द्वारा नये ब्रॉडकास्टिंग हाउस में गांधी की फोटो की प्रदर्शन लगायी गयी। आकाशवाणी समाचार भारती के 8वें संस्करण में पूरे देश के एनएसडी की क्षेत्रीय समाचार इकाइयों द्वारा भेजे गये लेख और कविताएं प्रकाशित की गयी है। इस पत्रिका में उत्तर-पूर्व क्षेत्र पोर्ट ब्लेयर से भी लेख प्रेषित किये गये हैं पोर्ट ब्लेयर को वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के लिये जाना जाता है। इन सब प्रयासों से हिंदी की प्रगृति और प्रसार को मदद मिल रही है। देश महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहा है। ऑल इंडिया रेडियो का समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) राष्ट्रपिता के उच्च आर्दशों और मानवता के मौलिक मूल्यों को लगातार जनता को स्मरण करा रहा है।   ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर एनएसडी की प्रमुख महानिदेशक सुश्री इरा जोशी ने आकाशवाणी समाचार भारती