संदेश

सितंबर 21, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे

चित्र
नयी दिल्ली -भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के लिए आम चुनावों की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और राज्य विधानसभाओं में आकस्मिक रिक्ति को भरने के लिए उपचुनावों की अनुसूची भी जारी कर दी है।   हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के साथ ही 18 राज्यों की 64 सीटों के उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को कराये जायेंगे। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें देते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरते मीडिया

चित्र
नयी दिल्ली - रक्षा संवाददाता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय द्वारा संचालित किया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम है। इस बार यह कार्यक्रम 26 अगस्त से 19 सितंबर, 2019 तक संचालित किया गया। इसमें देश भर से आए 32 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों को मुंबई में नौसेना और तटरक्षक बल, चंडीगढ़ और अम्बाला में वायुसेना तथा जम्मू-कश्मीर और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में थल सेना के बारे में विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने मीडिया से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें देते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरतने को कहा है। नाइक ने नई दिल्ली में रक्षा संवाददाता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (डीसीसी) 2019 में भाग लेने वाले मीडिया कर्मियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों का काम है कि वे बेहद कठिन परिस्थितियों काम कर रहे तथा जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहने वाले सैनिकों की हौसला अफजाई करें। रक्षा राज्य मंत्री ने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे सरकार और लोगों के बीच