संदेश

जनवरी 1, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Rajasthan मुख्यमंत्री को दी पिंकसिटी प्रेस क्लब की मानद सदस्यता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को उनके आवास पर अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी सहित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने पिंक सिटी प्रेस क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष राधारमण एवं महासचिव सोलंकी ने बताया कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पिंकसिटी प्रेस क्लब का मानद सदस्य होता है। उसी क्रम में उनके आवास पर पहुंच कर मानद सदस्यता का प्रमाण-पत्र सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा कोषाध्यक्ष राहुल गौतम उपाध्यक्ष विजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोनिका शर्मा, दिनेश कुमार सैनी, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, विकास आर्य, उमंग माथुर, ओमवीर भार्गव, दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से हुई शिष्टाचार भेंट के तहत अध्यक्ष राधारमण व महासचिव सोलंकी सहित प्रबन्ध कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उनको प्रेस क्लब आने का न्यौता दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस क्लब आकर मीडिया से रूबरू होंगे।

जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या का स्वागत अनूठे ढंग से

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर। संस्कृति युवा संस्था एवं सरस, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर अनूठे ढंग से मनाया गया, इस अवसर पर शराब की दुकानों के बाहर दूध पिलाने का आयोजन रखा गया। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जब शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाया जा रहा था तो लोग शराब छोड़कर दूध की ओर बढे। यह अपने आप में हमारे अभियान की सार्थकता है।  सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर से निकला हुआ यह अभियान अब पुरे देश में चल रहा है। इसलिए इस अभियान में इस बार अनूठे तरीके से शराब की 11 दुकानों और 50 से अधिक स्थानों को चिन्हित किया गया, जिसके बाहर दूध पिलाया गया और लोगों से आग्रह किया गया की ‘‘षराब से नाता तोडो, दूध पीकर सेहत’’ बनाओ। मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वर्ण पथ मानसरोवर, मालपुरा गेट सांगानेर, रामपुरा रोड सांगानेर, गोविन्द मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय जनता कॉलोनी, जेके लोन हॉस्पिटल के मेन गेट के बाहर, पन्नाधाय सर्किल हल्दीघाटी रोड, सेक्टर नं.-3 पंडित चाय वाले की दुकान, प्रताप नगर, स

एक शाम,डॉ. लालित्य ललित के नाम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मई दिल्ली -  साहित्यिक संस्था दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने व्यंग्यकार लालित्य ललित पर वर्ष के अंत में विशेष संध्या का आयोजन किया। मुख्य वक्ता आचार्य राजेश कुमार ने कहा,"लालित्य ललित की अपनी शैली है, जो उन्होंने अपने श्रम से विकसित की है। आज के दौर में वे बहुपठित व्यंग्यकार हैं। उनका रचना संसार बड़ा है और निरंतर सक्रिय भाव से वे अपने लेखन के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनका व्यापक परिवेश है। उनका मुख्य पात्र है - विलायती राम पांडेय, जिसके माध्यम से वे वर्तमान दौर की विसंगतियों और विद्रूपताओं का सूक्ष्म अन्वेषण करते हैं। उनका अपने कर्तव्य के प्रति दायित्वबोध ही उन्हें मुखर बनाता है। वे चेतन और अवचेतन मन के बीच की मनोभूमि तैयार करते हैं। उनकी भाषा का आत्मिक सौंदर्य पाठकों को बाँधे रखने में सक्षम है।" डॉ. संजीव कुमार ने कहा,"लालित्य ललित ने विलायती राम पांडेय को देश का 'मिकी माउस' बना दिया है। उनका लेखन आम जनमानस की बात करता हुआ नजर आता है। उन्होंने व्यंग्य और कविता का 'कॉम्बो' प्रस्तुत किया है।"संजीव ने लालित्य ललित के विभिन्न पक्ष रखते

जलबोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही से लोगों का जीना दूभर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। जहां यमुना को प्रदूषित करने वाली इकाइयां सील की जा रही हैं तथा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने फैसला लिया है कि जिस किसी इकाइयों द्वारा प्रदूषित पानी यमुना में गिरेगी उसे बिना किसी सूचना के सील कर दिया जाएगा। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पालम ड्रेन में खुलेआम सीवर का पानी गिराया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि काफी दिनों से दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को लिखित निवेदन किया जा रहा है कि पालम ड्रेन में सीवर का पानी नहीं गिराया जाए क्योंकि ये गैर कानूनी है लेकिन आज भी सीवर का पानी ड्रेन में गिराया जा रहा है। सोलंकी ने कहा कि क्यों नहीं जल बोर्ड के अधिकारियों को इसके लिए दंडित किया जाए जो बिना रोक टोक के यमुना को प्रदूषित करने पर तुले है। सोलंकी ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए सरकार जहां करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं जल बोर्ड इसके लिए उदासीन है। इस संदर्भ में लगाई गई आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि स

नया वर्ष नया हर्ष

चित्र
०  डॉ० वहाब ०  नया वर्ष नया हर्ष  नई उमंग नव उल्लास नया उत्साह नव तरंग मन में दूर हो दुःख दूर वेदनाएं सब श्रम से प्राप्त सुख हो मुख पर न हो मुखौटा मन मानव का शुद्ध हो पर निर्भर नहीं आत्म निर्भर हो जनस्वार्थ को त्यागे उपकार परोपकार परमार्थ जानें ईश्वर में हो आस्था छल कपट का भाव न हो मनुष्यता का अभाव न हो हिंसा को कर नकार अहिंसा को अपनाएं बना रहे जन मन यह भाव अक्षुण्ण हो सांप्रदायिक सद्भाव कभी न घेरे निराशा घन आलोडित हों आशाएं मन ।