संदेश

जून 23, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

13 शहरों में फैले 17 नेक्सस मॉल्स में जियो-बीपी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : नेक्सस मॉल्स ने अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के रोल आउट के लिए रिलायंस-बीपी के साथ हाथ मिलाया। नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल मालिकों में से एक है, भारत भर के 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स हैं। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24X7 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में, इसी महीने के अंत तक नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में नेक्सस मॉल में ये चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे। नेक्सस कंपनी के ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा और अपने मॉल में वाहनों को चार्ज करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नेक्सस मॉल 2016 से ही भारतीय रिटेलिंग सेक्टर में काम कर रहा है। कंपनी के पास मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मैंगलोर और उदयपुर जैसे शहरों में 93 लाख वर्गफुट में फैले 17 मॉल हैं। जियो-बीपी एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है जिससे ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछ

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे हेमलाल सिन्हा

चित्र
० योगेश भट्ट ०     नयी दिल्ली -- छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता  सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हॉकी सिविल सर्विसेज के खिलाड़ियों ने अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी विकासखंड नगरी जिला धमतरी में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हेम लाल सिंह सिन्हा ने अपने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 21 जून से 30 जून 2022 को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे  इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमती रजनी नेल्सन(जिलाशिक्षाधिकारी), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के प्राचार्य आरके गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता ध्रुव ,जनपद सदस्य श्रीमान शैलेंद्र साहू, सरपंच श्री नरेश दीवान, छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सहाय

कॉर्सिका से सरडेग्ना तक बोनिफेसियो चैनल को पार कर पिता-पुत्र की जोड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

चित्र
० योगेश भट्ट ०  'नयी दिल्ली - प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' ने  बोनिफेसियो चैनल को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पिता-पुत्र जोड़ी, संजीव टोकस और अर्जुन टोकस को 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया। भारतीय तैराक संजीव टोकस, एशिया मास्टर्स स्वर्ण पदक विजेता होने के साथ ही देश के लिए कई अन्य पदकों को भी अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में संजीव टोकस ने अपने 16 वर्षीय बेटे तैराक अर्जुन टोकस के साथ मिलकर  तैराकी के क्षेत्र में अपने नाम ऐसा पहला विश्व रिकॉर्ड तैराकी में कायम किया जिसकी चर्चा अब चारों तरफ है। बता दें कि इस जोड़ी ने चुनौतीपूर्ण मौसम, हवाओं और बाधाओं के खिलाफ केवल पांच घंटे और तीन मिनट में कॉर्सिका, फ्रांस से सरडेग्ना, इटली तक बोनिफेसियो चैनल को सफलतापूर्वक पार किया। ऐसी विश्व विख्यात उपलब्धि हासिल करने वाली यह पूरी दुनिया में पहली पिता-पुत्र तैराक जोड़ी बन गई है। अपनी इस उपलब्धि पर तैराक संजीव टोकस ने कहा, "यह मेरे लिए एक गर्व का विषय है कि मैंने अपने देश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड जोड़ दिया है। शुरुआती दिन