संदेश

मई 20, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Delhi Raj Nagar Water Crisis लोगो ने कहा पानी नहीं तो वोट भी नहीं

चित्र

मधु विहार की जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर वोट करें : सही राम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों का जन संपर्क तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पालम विधानसभा के मधु विहार स्थित सोलंकी मार्केट के प्रधान कार्यालय के सभागार में दक्षिण दिल्ली लोकसभा के आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सही राम पहलवान ने लोगों को संबोधित कर इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना मत देकर विजय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का चुनाव है। कांग्रेस और ‘आप’ के कार्यकर्ताओं से कहना है कि सभी लोग संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर वोट करें। इस बार अगर आप चूक गए और भाजपा की सरकार आ गई तो ये लोग संविधान बदल देंगे और लोकतंत्र को कुचल देंगे। जब लोकतंत्र और संविधान ही नहीं रहेगा तो दिल्ली के अंदर चुनाव नहीं होगा। इसलिए अपने सारे गिले-शिकवे छोड़कर एक हो जाओ। अगर आज चूक गए तो आपकी पीढ़ियां इस तानाशाही के लिए केवल आपको जिम्मेदार मानेगी। इस दौरान लोगों ने सही राम को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सही राम ने इस मौके पर कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने मु

चांदनी चौक केवल लोकसभा सीट ही नहीं एक ऐतिहासिक विरासत भी : जयप्रकाश अग्रवाल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली । चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र केवल चुनावी लोकसभा क्षेत्र ही नहीं है यह एक ऐतिहासिक विरासत भी है। जिसमें दिल्ली और देश का इतिहास बसता है । चांदनी चौक में कई ऐसे स्मारक (मॉन्यूमेंट्स) है जिनसे हमारे देश और उसके इतिहास के बारे में पता चलता है। चुनाव जीतने के बाद मेरी प्राथमिकता होगी चांदनी चौक को हैरिटेज हब बनवाना। चांदनी चौक लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के सांझा उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना "विजन घोषणा पत्र" जारी करते हुए यह बात कही   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह,नगर निगम में नेता सदन रहे जितेंद्र कुमार कोचर, एंव प्रमुख व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि चांदनी चौक में दिल्ली और देश का इतिहास बसता है यह केवल चुनावी क्षेत्र ही नहीं है एक विरासत भी है। समय के साथ-साथ इस क्षेत्र का विस्तार होता गया साथ ही यहां की समस्याएं भी बढ़ती गई लेकिन इनका निदान नहीं किया गया। पर्यटन की दृष्टि से चांदनी चौक दिल्ली का प्रमुख एरिया माना जाता है  यहां देश-

Delhi लोगो ने कहा पानी नहीं तो वोट भी नहीं देंगे

चित्र
० आरिफ जमाल ०  New Delhi Raj Nagar Water Crisis : नयी दिल्ली,राज नगर पार्ट-2, द्वारका में सालों से पानी का भयंकर संकट बना हुआ है।। पानी की सप्लाई न होने से लोगों को इस जबर्दस्त पड़ रही गर्मी के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।। राज नगर दिल्ली के बिजवासन विधानसभा के क्षेत्र में आता है जिस में लगभग एक लाख से ज्यादा की घनी आबादी वाली कालोनी है।। यहां की महत्मा गांधी मार्ग के लोगों ने तो निराश हो कर इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान न करने का फैसला लिया है।।  यहां के लोगों का कहना है कि हम अपने विधायक,दिल्ली जल बोर्ड के जेई ,अधिकारियों के पास अपनी समस्याएं,पानी की बता बता कर थक गए हैं।। यहां के लोगों का कहना है कि हम सालों से सिर्फ अश्वासन के सहारे जिन्दा हैं।। हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तो इस लोक सभा चुनाव में हम किसी भी दल को वोट नहीं देंगे,हम इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।।  महत्मा गांधी मार्ग,राज नगर के स्थानीय निवासी राजबीर सिंह का कहना है कि साफ पानी की सप्लाई न होने से लोगों का जीवन नर्क बना हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड और हमारे क्षेत्र के विधायक बी एस जून इस भय