आंध्र प्रदेश में 50 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा रिलायंस – मुकेश अंबानी
![चित्र](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgI3hmRQyzKenFQK8TzjqKpsP7khXoiPyyC2bVYhBAK8G8xBez7x2d7NUETllRky-YSKeHL7gIIGvtxUlBEN-SOdYveRE88dFCTkQ1P6uD825YI31IBXdi4iXYzSi5YSWn1eUqsrbzsp8LbzTiP72wK5VQ_KQKRA_e6f3yaJo26PKz-tv1AyB5bMiJdnw/s320/AP_1.jpeg)
० संवाददाता द्वारा ० विशाखापट्टनम : रिलायंस आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और देश भर में आंध्र के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में रिलायंस निवेश करेगा। ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की। आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिती में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में 1 लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं। रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि, जियो ट्रू 5जी का रोलआउट आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से ...