संदेश

अक्तूबर 17, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार वितरित किए

चित्र
"पासवान ने कहा कि भारत की संस्कृति, परम्परा और भाषा देश की विरासत है। अंग्रेजी अंतिम भाषा है जो इस देश में आई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से हिन्दी को बढ़ावा देने और दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय में एक हिन्दी प्रकोष्ठ होना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करे कि सभी कार्य हिन्दी में हो रहें है या इनका हिन्दी में अनुवाद किया जा रहा है" नयी दिल्ली -केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कृषि भवन में उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार-2019 वितरित किए। इस अवसर पर पासवान ने कहा कि दुनिया के प्रत्येक देश की अपनी भाषा है। महात्मा गांधी और सुभाष चन्द्र बोस जैसे नेता हिन्दी भाषी नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में अपनाने का समर्थन किया। उन राजनेताओं ने महसूस किया कि भारत में हिन्दी ही एकमात्र भाषा है जो अंग्रेजी का स्थान ले सकती है, क्योंकि यह सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है और इसे आसानी से समझा भी जा सक

किरण उनियाल ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

चित्र
श्रीमती उनियाल ने अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें मार्शल आर्ट, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। किरण उनियाल ने “तीन मिनट में एक हाथ की कोहनी से 466 वार” करने का पहला व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। यह कारनामा जनवरी, 2019 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक वीडियो में भी शानदार रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है भारतीय सेना में कार्यरत कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने महिला वर्ग में “तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार” और “एक मिनट में बारी-बारी से दोनों घुटनों से 120 वार” करने के दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके पहले इसी वर्ग में 177 वार और 102 वार करने का रिकॉर्ड था। उनके दोनों रिकॉर्डों का लक्ष्य लड़कियों और महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट को प्रोत्साहन देना है। “तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार” का रिकॉर्ड बनाने के क्रम में उन्होंने पुरुष वर्ग के 226 वार के मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।  

मार्च, 2020 तक 50 लाख व्यापारियों द्वारा डिजिटल भुगतान को अपनाने का लक्ष्य रखा

चित्र
नयी दिल्ली -कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कैट ने मास्टरकार्ड के साथ 2014 में एक डिजिटल भुगतान अभियान शुरू किया और पूरे भारत में लगभग 300 सम्मेलनों का आयोजन किया, जिसके परिणामस्वरूप डिजिटल में लगभग 35% व्यापारी शामिल हुए। भुगतान परिदृश्य। हम उसी तर्ज पर टीम कैशलेस इंडिया अभियान चलाएंगे और मार्च, 2020 तक 50 लाख व्यापारियों द्वारा डिजिटल भुगतान को अपनाने और स्वीकार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सरकार से डिजिटल लेनदेन पर लगाए गए बैंक शुल्क को माफ करने और सरकार से सब्सिडी की मांग की है वे सीधे बैंकों से शुल्क लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ई कॉमर्स में सीओडी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एनपीसीआई को रुपे का मालिक बना रहना चाहिए और डिजिटल भुगतान क्षेत्र के लिए एक स्वतंत्र नियामक का गठन किया जाना चाहिए। मास्टरकार्ड इंडिया और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और मास्टरकार्ड के दक्षिण पूर्व एशिया के सह अध्यक्ष आरी सरकार द्व

नेहरु मेमोरियल में गांधी गान का आयोजन

चित्र
नई दिल्ली । गांधी  जयंती के 150 वें वर्षगांठ पर  नेहरु मेमोरियल  म्यूजियम एंड लाईब्रेरी  एंव भिखारी ठाकुर रिपोर्टरी ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च के संयुक्त तात्वावधान  में  गांधी  जी पर विशेष  गांधी गान एवं ग्लोबल गांधी पर एक सरस  कार्यक्रम का आयोजन नेहरु म्यूजियम के सभागार में किया गया। गांधी गान के तहत लोक गायिका सरिता साज  द्वारा गांधी के विभिन्न योगदान  को अलग-अलग रुपो का  वर्णन अपने गायन से किया जिसमें  सोहर गीत, चरखागीत, सत्याग्रह गीत, चौरा चौरी गीत   एवं आजादी के गीत के रुप में प्रस्तुत दी गई। इसमें आजादी गीत के लेखक लाल बिहारी लाल है जिसके बोल है- गांधी बाबा हो तोहरे कारण देशवा भईल आजाद।    इस गायन के बाद ग्लोबल गांधी पर  ग्लोबल फोक चटनी एंव संवाद के रुप में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार के द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विषय परिवर्तन प्रो. मुन्ना  पाठक ने किया एवं सुत्रधार एवं संयोजन का दायित्व  रंगकर्मी जैनेन्द्र दोस्त ने बा-खूबी संभाला । इस अवसर पर सोनू गुप्ता, जलज मिश्रा , निलेश कुमार , आर.एस तिवारी  लाल  बिहारी लाल आदि कई गन्य मान्य मौयूद थे। इस अवसर पर श्रोताओं ने गांधी के ग्लो