जय बिहार फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक संरक्षक मंडल और नई कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की घोषणा

० संत कुमार गोस्वामी ० 
बिहार - चरिहारा/मशरक : उद्यमी और समाजसेवी संजय कुमार सिंह द्वारा बिहार के विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य स्थापित की गई संस्था जय बिहार फाउंडेशन ट्रस्ट की पहली कार्यकारिणी बैठक का आयोजन चरिहारा में किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक मंडल और नई कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की घोषणा भी की गई। संरक्षक मंडल में पूर्व विधायक बनियापुर तारकेश्वर सिंह के अतिरिक्त अवकाश प्राप्त प्राचार्य सुरेंद्र नाथ सिंह, समाजसेवी व उद्यमी उपेंद्र सिंह, समाजसेवी गणेश राय एवं मुख्य पार्षद मशरक सोहन महतो सम्मिलित हैं
कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसमाज के विकास हेतु कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। फाउंडेशन के संस्थापक संजय कुमार सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संस्था के गठन के पीछे एक पवित्र उद्देश्य है। मैंने पहले भी आप सभी के समक्ष उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपनी मंशा रखी थी। यह फाउंडेशन उन्ही लक्ष्यों की उद्देश्य पूर्ति का माध्यम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सेवा, जागरूकता के लिए हम सभी काम करने के लिए संकल्पित हैं।

संजय कुमार सिंह ने आगे बताया कि बिहार में अपार संभावनाएं है बस जरूरत है इनपर केंद्रित होकर काम करने की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर हम सभी मिलकर काम करेंगे तो आने वाले वक्त में हम विकास का रोल मॉडल तैयार कर लेंगे जिसका अनुसरण सरकारें भी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक गैरराजनीतिक संगठन है जिसका राजनीति से दूर दूर तक कोई लेनादेना नहीं है। हम केवल और केवल सेवा के उद्देश्य से कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, पुस्तकालयों का निर्माण, भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम, सेहत के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना के प्रयास, सचल मोबाइल हेल्थ क्लिनिक, जनजागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण सुरक्षा जैसे ढेरों काम किए जाने हैं। संस्था के सदस्य दुर्गेश कुमार गुप्ता ने संस्था के विषय में बताते हुए कहा कि यह एक ऐसी पहल है जो बिहार के लोगों को विकास के लिए जोड़ेगी। युवाओं को बिहार के विकास के विमर्श में सहभागी बनाया जाएगा।

कार्यकारिणी बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के अलावा ढेरों संख्या में युवा शामिल रहे। संचालन संजय सिंह सेंगर पत्रकार ने किया और विषय प्रवेश महेश्वर सिंह ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा भी महेश्वर सिंह ने की जिसपर संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश कुमार शर्मा, वासु विकास, अनिल मल्होत्रा, आयन सिंह, मेराज सर, चुन्नू ठाकुर, गणेश राय, गोलू सिंह गौरव, दीपक सिंह, रोहित, भीम सिंह, रिसभ सिंह सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस