भारत के वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण द्वारा शुरू अभियान देश भर के हवाई अड्डों पर केन्द्रित बाघ, पैंगोलिन, स्टार कछुआ और टाउकेई छिपकली अभियान की विशेषता हाल के वर्षों में भारत में वन्य जीवों के गैर-कानूनी व्यापार में तेजी से वृद्धि नयी दिल्ली - 22 मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस से पूर्व, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण भारत और भारत के वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने एक जागरूकता अभियान 'सभी जानवर इच्छा से पलायन नहीं करते' शुरू किया है, जो देश भर के प्रमुख हवाई अड्डों पर देखने को मिलेगा। अभिनेत्री, निर्माता, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत और संयुक्त राष्ट्र महासचिव की हाल ही में नियुक्त एसडीजी दूत दीया मिर्जा ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत के वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और जीआर समूह के अधिकारियों के उपस्थिति में इस अभियान की शुरूआत की। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव सी.के. मिश्रा ने कह