दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई
नयी दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए उच्च अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर तैयारियों पर बातचीत होगी। यमुना नदी का जलस्तर 204.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। पिछले 12 घंटों के अंदर हथिनीकुंड बैराज से करीब 21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।