संदेश

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग प: क्षेत्र द्वारा नर्सरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता

चित्र
नयी दिल्ली -  दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग प: क्षेत्र द्वारा नर्सरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।       खाटू श्याम स्टेडियम में नर्सरी के बच्चों के खेलों का शुभारम्भ हुआ। खेल का शुभारम्भ रिबन काट कर विद्यालय निरीक्षक प्रागी लाल,नर्सरी विंग इंचार्ज सुषमा भंडारी,खेल इंचार्ज गोविन्द प्रसाद व खेल इंचार्ज यशपाल चौहान ने किया। चार विद्यालयों से आये बैंड,जिन्होने कार्यक्रम स्थल की शोभा बढाई। बैंड सहित उपस्थित सभी स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया।इस अवसर पर निरीक्षक प्रागी लाल  ने बच्चों को सम्बोधित किया ।क्षेत्र में नर्सरी के कुल 92 संलग्न और 8 स्वतंत्र नर्सरी विद्यालय हैं। इन 100 विद्यालयों में से 48 विद्यालयों ने आज खेलों में भाग लिया ।  इस खेल उत्सव में वार्ड नम्बर 01 से 14 तक के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। आज शेष वार्ड 14 से 29 के बच्चे खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। ये प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। ये प्रतियोगिताएं निगम की तरफ से हर वर्ष कराये जाते हैं। जिस में नन्हे बच्चों की सादा दौड़ , बाधा दौड व रिले रेस से पूरा  स्टेडियम चहक रहा था ।    05 फरवरी 

फिट इण्डिया और GOQii ने लॉन्च किया फिट इण्डिया एक्टिव संडे

चित्र
नई दिल्ली : फिट इण्डिया एक्टिव संडे ऐसी कई गतिविधियों में से एक है, जिन्हें फिट इण्डिया मिशन ऑफिस और GOQii ने एक साथ मिलकर भारतीयों को स्वस्थ बनाने के लिए अंजाम दिया है। फिट इण्डिया एक्टिव संडे का आयोजन 50 स्थानों में GOQii के सेर्टिफाईड चैम्पियनों द्वारा किया जाएगा। ये चैम्पियन कई गतिवधियों जैसे फंक्शनल ड्रिल्स, प्रॉप- बेस्ड ड्रिल्स, वॉकिंग, हेरिटेज वॉक, जॉगिंग, नैचुरल ट्रेल, लोंग रन, स्पीड ड्रिल, बॉडी वेट वर्कआउट, योगा, मेडिटेशन, फुटबॉल, कबड्डी, साइक्लिंग और चाइल्डहुड गेम्स का  आयोजन करेंगे। इस मुहिम के आगे बढ़ने के साथ देश भर में कई अन्य स्थानों पर भी इन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। लोग फिट इण्डिया की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर एक्टिव संडे सैशन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं अथवा फिट इण्डिया एक्टिव संडे इवेन्ट्स टैब के तहत इन एक्सरसाइज़ सैशन्स के संचालन के लिए चैम्पियन बनने हेतु आवेदन भी कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे GOQii ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और ऐप पर इन सैशन्स के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। फिट इण्डिया एक्टिव संडे का लॉन्च आर.एस. जुलानिया, सचिव (स्पोर्ट्स)- खेल एवं युव

बच्चों को स्वास्थय और मतदान के लिए किया गया जागरूक

चित्र

नर्सरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र

SDMC के स्कूली बच्चों को स्वास्थय और मतदान के लिए किया गया जागरूक

चित्र
नयी दिल्ली - दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ समय समय पर उन्हें स्वास्थ्य की शिक्षा तथा उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जाते हैं,जो कि एक अच्छी पहल और प्रशंसनीय कार्य है।  इसी कड़ी में सविता देवी,प्रिंसिपल तथा ग्रामीण स्वास्थ्य प्रक्षिक्षण केंद्र ,भारत सरकार ,नज़फगढ़ द्वारा तीन निगम के विद्यालयों न्यू जे जे हस्तसाल न० 1-I ,बी -ब्लाक विकास पुरी तथा बी -1जनकपुरी में बच्चों में जागरूकता लाने के लिए कि कैसे खुद को स्वस्थ एंव साफ़ सुथरा रखा जाये ,इसके लिए बच्चो को बताया और समझाया गया। इस के साथ ही बच्चो को मतदान करने के अधिकारों और मत करने के लिए जागरूक किया गया  

बजट 2020-21 समाज के हर वर्ग का रखा गया ख्याल

चित्र
हॉर्टिकल्चर क्षेत्र को सरकार क्लस्टर में बांटकर हर जिले में एक उत्पाद को बढ़ावा देगी। इसकी नई स्कीम लाई गई है। दूध उत्पादन क्षमता 2025 तक दोगुना से ज्यादा बढ़ाने हेतु प्रावधान किया है। नाबार्ड की रिफाइनेंस स्कीम का दायरा बढ़ेगा। बजट में 15 लाख करोड़ रू. एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए रखे हैं। कोई भी किसान परेशानी में नहीं रहे, यह ध्यान में रखते हुए ब्याज सबसिडी के लिए ज्य़ादा प्रावधान किया है। केंद्र सरकार के बजट 2020-21 आम जनता के साथ ही सानोंकि सहित देश के ग्रामीणों की भलाई को प्राथमिकता पर रखा है। नए दशक के पहले बजट से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछेगा व चहुंमुखी विकास होगा तथा 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डालर की भारतीय अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए 16 सूत्रीय प्लान बनाया गया है। 1.60 लाख करोड़ रू. कृषि एवं किसान कल्याण के लिए तथा 1.23 लाख करोड़ रू. ग्रामीण विकास मंत्रालय हेतु बजट प्रावधान किया गया है।  सरकार गांव, गरीब व किसानों पर पहले से ही विशेष ध्यान दे रही है एवं इस बजट में इन सबके लिए और अधिक सुविधाएं जुटाने के प

हम बाहरी खूबसूरती और आडम्बर से प्रभावित होते हैं

चित्र
गुड़गाँव -शिर्डी साईं ग्लोबल फाउन्डेशन के तत्ववाधान में गुड़गाँव स्थित साईं का आँगन मंदिर में 18वें वार्षिकोत्सव के रूप में वसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और भक्तों द्वारा बनाए पेपर फ़ाॅल्डिंग फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि,डाॅ0 चन्द्र भानु सत्पथी, शिर्डी साईं ग्लोबल फाउन्डेशन के फाउन्डर चैयरमैन, ने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। “मल्टी फैथ पेनोरमा“ के माध्यम से आँगन के भक्तों ने दर्शार्या कि ईश्वर एक है। उड़िसा प्रान्त की प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की गायिका, सुश्री स्निती मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से सबको भाव- विभोर  किया। गुड़गाँव के परिंदे स्टोरीटैलर थिएटर ग्रुप के फाउन्डर, प्रखर गौतम के निर्देशन में आँगन के भक्तों ने स्वामी विवेकानन्द और राम कृष्ण परंहंस के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका, ”समय की नज़रों से” का बहुत ही खूबसूरती से मंचन किया। टेलीविज़न सीरीयल महाभारत में समय की आवाज देने वाले सुप्रसिद्ध एन्कर और कलाकार, हरीश भिमानी जी ने इस नाटिका में भी समय को अपनी मध