सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) 2020 में भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शुमार
मुंबई : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन), को ग्रेट प्लेस टु वर्क® इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा 2020 में काम करने के लिहाज से भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों (इंडिया'ज बेस्ट कंपनीज टु वर्क फॉर 2020) में शुमार किया गया है। यह आंकड़ें भारत में काम करने के लिहाज से 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की समग्र रैंकिंग से जुटाए गए हैं। इसके लिए 21 से ज्यादा उद्योगों में 800+ संगठनों के 2.1 मिलियन से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया। द ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट एक ऐसा संगठन है, जो भरोसेमंद संस्कृति के विकास के माध्यम से संगठनों को बेहतर कार्यस्थल की पहचान करने, बेहतर कार्यस्थल बनने और वैसा ही बने रहने में सहायता करता है। यह अध्ययन ऐसे संगठनों की पहचान करने के लिए सबसे सख्त, विश्वसनीय और समग्र कार्यप्रणाली के साथ किया गया था। अपने गो-बियॉन्ड कॉर्पोरेट फलसफे के प्रति ईमानदार रहते हुए , भारत का प्रमुख मनोरंजन और खेल प्रसारण नेटवर्क एसपीएन हमेशा से अपने कर्मचारियों के हितों का सबसे पहले ख्याल रखने वाला संगठन रहा है। नेटवर्क सही मायनो में अपने कर्मचारियों