केन्द्र और राज्य कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 1 करोड़ स्वयंसेवकों को जुटाने के लिए मिलकर काम करेंगे
नयी दिल्ली - पहले लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद, 24.17 लाख एनवाईकेएस और 18.01 लाख एनएसएस युवा स्वयंसेवकों को क्षेत्रीय स्तर पर सेवाओं में लगा दिया गया था। इसके अलावा, देश भर में ज्यादा कवरेज सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की संख्या बढ़कर 19.27 लाख हो गई है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए 60 लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। रिजिजू ने कहा, “राज्यों को स्वतंत्र रूप से फैसला लेना होगा कि वे खेल गतिविधियां और प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं। हालांकि मैं सभी राज्यों से 2 या 3 महीनों के बाद हालात को देखते हुए कुछ खेल गतिविधियां शुरू करने का अनुरोध करूंगा। हम सीमित रूप से और गैर अनुबंधित खेलों के लिए खेल कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। ऐसे कुछ राज्य हैं, जिन्होंने अपने खेल केन्द्रों को खोल दिया है और कुछ खेल प्रशिक्षण शुरू कर दिए हैं। हालात सुधरने के साथ, हमें ऑन-फील्ड खेलों को फिर शुरू करने के प्रयास करने चाहिए।” केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राज्यों तथा संघ शासित क्षेत्रों के युवा मामलों और खेल विभागों के प्र