मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2023 के मुख्य अतिथि
० आरिफ जमाल ० मुंबई - ग्रीन सिनेमा अवार्ड के सफलतापूर्ण पांच साल पूरे हो गए हैं। यह अवार्ड 13 फरवरी को एक अलग अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। ग्रीन सिनेमा अवार्ड के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजक विजय पांडेय द्वारा केक काट कर इस खास मौके को सेलिब्रेट भी किया गया, जिसमें निर्देशक लाल बाबू पंडित, संजय भूषण पटियाला, सोनू सुरीला, मुन्ना दुबे, शिवा देवनाथ, संतोष और प्रीत मौजूद रहे। इस खास आयोजन को अनवरत जारी रखने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि कलाकार जब सम्मानित होते हैं तो इनका हौसला बढ़ता है। ऐसे में ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन सिर्फ मनोरंजन मात्र के लिए नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। आयोजक विजय पांडेय ने बताया की इस बार अवार्ड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अथिति होंगे वही सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ,रवि किशन ,दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे दिग्गज लोग शामिल होंगे। पवन सिंह ,खेसारी लाल यादव ,रितेश पांडेय ,अरविन्द अकेला कल्लू ,गौरव झा ,प्रिंस सिंह राजपूत ,काजल राघवानी ,मोनालिसा ,रिंकू घोष ,अमरीश सिं