संदेश

JAIPUR योग : परिवार समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान Yoga Diwas { Qut...

चित्र

स्मृतिशेष : सुरेश सलिल करोड़ों किरणों की ज़िंदगी Hindi Poet Editor Sures...

चित्र

सर्व सेवा संघ की भूमि हथियाने और गांधी विद्या संस्थान को सौंपे जाने के विरोध में 'प्रतिरोध सम्मेलन'

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली - वाराणसी में सर्व सेवा संघ की भूमि हथियाने और गांधी विद्या संस्थान को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र को सौंपे जाने के विरोध में गांधीवादी संगठनों द्वारा 'प्रतिरोध सम्मेलन' आयोजित किया गया। सभी वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया कि इस निर्लज्ज कृत्य का वास्तविक लक्ष्य जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह केवल गांधीवादी मूल्यों पर हमला करने और कुचलने के आरएसएस के इरादों का प्रतीक है।  सर्वसम्मति से पारित किये गये एक प्रस्ताव में सम्मेलन ने घोषणा की कि वे झुकेंगे नहीं बल्कि अहिंसात्मक तरीके से इसका मुकाबला करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह हिंसा की ताकतों के खिलाफ अहिंसा की लड़ाई है। उन्होंने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि हिंसा की ताकतों पर अहिंसक तरीकों की जीत होगी। गांधीवादी संगठनों ने 3 राज्यों के आगामी चुनावों में और बाद में लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में गांधीवादियों के अलावा लोहियावादी नेताओं ने भी भाग लिया। प्रोफेसर आनंद कुमार (संगठनकर्ता), मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपा

योग से जुड़कर व्यक्ति अपने परिवार, शहर एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनता है" - डॉ सौम्या गुर्जर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रम की श्रृंखला में जयपुर योग महोत्सव 2023 के तहत नगर निगम ग्रेटेड जयपुर की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर की पहल पर प्रतिदिन लगातार जयपुर के विभिन्न पार्कों में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से योग शिविर हो रहे हैं इसी क्रम में रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में नगर निगम ग्रेटर, जयपुर एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रोटोकाॅल के अनुसार पतंजलि योग समिति राजस्थान की अभिभावक योगाचार्य कुलभूषण बैराठी एवं योगाचार्या प्रीति शर्मा के सानिध्य में करीब 1000 से अधिक नागरिकों के साथ दर्जनभर जनप्रतिनिधि पार्षदों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। महोत्सव के समन्वयक योगी मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि महापौर सोमिया गुर्जर की प्रेरणा और उनके नेतृत्व में जयपुर के सभी योग संस्थान के योगाचार्य प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव की तैयारियों में लगे हैं यह आयोजन योग के सभी संस्थानों एवं क्षेत्रों के समन्वय का अभूतपूर्व कार्यक्रम होगा। शिविर का शुभारंभ गायत्री नैनो यज्ञ के माध्यम से करते हुए

स्मृतिशेष : सुरेश सलिल करोड़ों किरणों की ज़िंदगी ....भीगी हुई दीवार पर रोशनी

चित्र
० ओम पीयूष ०  नयी दिल्ली : बार बार अनायास कानों से एक आवाज़ सुर्ख लावा जैसी टकराती है। भीतर बाहर सन्नाटे का शोर बरपा कर देती है। यक़ीन नहीं होता कि होठों की प्रत्यंचा पर कड़क बिजली जैसी आवाज़ दूर बहुत दूर शून्य में विलीन हो गयी है।घर आंगन और मन आंगन में सिर्फ़ सन्नाटे का शोर है। उनके अध्ययन कक्ष में बेचैन कर देने वाली खामोशी का आलम है।रैक में रखी किताबेँ बेशक बतियाने लगती हैं। भीगी दीवारों पर रोशनी,कोई दीवार भी नहीं के साथ करोड़ों किरणों की ज़िंदगी का कोरस सुनाने लगती हैं।जहां कभी अच्छी खासी रौनक हुआ करती थी। एक शख्स अपनी चाक चौबंद सजग उपस्थिति से परिवेश को जीवंत् बनाये रखता था पठन पाठन और अपने रचनात्मक कर्म में सतत संलग्न रहता था...वहां इस कदर सन्नाटे का शोर ...? ऐसे एक नहीं अनगिनत सवाल कवि - लेखक - अनुवादक - वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई सुरेश सलिल के संदर्भ में कौंध जाते हैं। जिनके जवाब शायद सवाल बनकर ही कौंधते रहेंगे।विगत बाइस फरवरी को उनका निधन हुआ था। आज उन्नीस जून को उनका जन्म दिन है। होते तो उम्र के बयासीवें सोपान को स्पर्श कर रहे होते।बीते साल उनके जन्म दिन पे प्रेस क्लब आफ इंडिय

आदि पुरुष फिल्म बैन करने की मांग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने आदिपुरुष फिल्म पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। मिश्रा ने कहा है कि इस फिल्म के माध्यम से हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं का अपमान करने की साजिश रची जा रही है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदि पुरुष में भद्दे कंप्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग करते हुये रामायण ग्रंथ के पात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है। ये ग्रंथ हम लोगों का जीवन ग्रंथ है। मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की हैं कि इस फिल्म पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाये। मिश्रा ने कहा है कि इस फिल्म के सारे संवाद स्तरहीन है। इससे समाज में बड़ा विरोधाभाशी संदेश जा रहा है। फिल्मों का हमारे मन और जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की धर्म और संस्कृति पर आधारित फिल्मों से छेड़छाड़ नहीं की जाये। इस फिल्म में पौराणिक पात्र के लुक और उनके डायलॉग स्तरहीन है इसमें भगवान राम, हनुमान, सीता और रावण के किरदारों का अभद्र चित्रण किया गया है। साथ ही इस फिल्म में रामायण का भी अपमान किया गया है। ये देश के करोड़ों हिंदुओं की श्रद

सर्व ब्राह्मण महासभा के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गयीं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदों पर नियुक्तयां जारी की गई है। ग्लोबल ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी, जयपुर संभाग, युवा प्रकोष्ठ महिला, जयपुर शहर महिला प्रकोष्ठ, जयपुर शहर में वार्ड कार्यकारिणी सहित निम्न पदों पर नियुक्ति जारी की है। सरोज शर्मा वार्ड अध्यक्ष सिरसी रोड, झोटवाड़ा वार्ड अध्यक्ष अशोक दाधीच, वार्ड अध्यक्ष-58 के पद पर जया शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, डिम्पल पारीक, सरोज, चंदू देवी, मोना शर्मा, सीमा शर्मा, रेखा शर्मा, प्रिया शर्मा, कंचन शर्मा, चारूशिला पुरोहित, कुमकुम व्यास, स्नेह व्यास, षषि पुरोहित, संध्या पारीक को वार्ड 58 में नियुक्तियां दी है। साथ ही जयपुर संभाग उपाध्यक्ष के पद पर अशोक शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, जयपुर संभाग महिला अध्यक्ष सुश्री गुंजन शर्मा, प्रदेश शिक्षा प्रचार प्रसार डाॅ. रीटा शर्मा,  अध्यक्ष वार्ड-74 के पद पर पूनम शर्मा, तरुण शर्मा, मेघा व्यास, हनी शर्मा, म