संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों (अकादमी पुरस्कार) की घोषणा
अकादमी पुरस्कार 1952 से दिया जा रहा है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धियों के सर्वोच्च मानक का प्रतीक है, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को मान्यता प्रदान करता है। अकादमी फैलो को 3,00,000 रुपये और अकादमी पुरस्कार के रूप में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 1,00,000 रुपये दिये जाते हैं। नयी दिल्ली - संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और ड्रामा अकादमी, ने गुवाहाटी, असम में हुई अपनी बैठक में 4 जानी-मानी हस्तियों जाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी और के.कल्याण सुन्दरम पिल्लै को सर्वसम्मति से संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) के लिए चुना है। अकादमी की फैलोशिप बेहद प्रतिष्ठित मानी जाती है, जो किसी भी समय 40 सदस्यों तक सीमित रहती है। उपरोक्त चार हस्तियों के चयन से वर्तमान में संगीत नाटक अकादमी के फैलो की संख्या 40 है। आम परिषद ने वर्ष 2018 के लिए संगीत, नृत्य, थियेटर, परम्परागत/लोक/जनजातीय संगीत/ नृत्य/ थियेटर, कठपुतली नचाने और अदाकारी के क्षेत्र में सम्पूर्ण योगदान/छात्रवृत्ति के लिए 44 कलाकारों का संगीत नाटक अकादमी पुर