संदेश

भारतीय वैश्य महासंघ ने मां लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती तथा देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की

चित्र
देहरादून -भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दीपावली महोत्सव  का भव्य कार्यक्रम ब्लेसिंग फार्म पथरी बाग देहरादून में आयोजित किया गया जिसमें मां लक्ष्मी की महा आरती के साथ ही महाराज अग्रसेन जी की जीवनी का सजीव चित्रण मुंबई से आए कलाकारों द्वारा लाइट एंड साउंड के माध्यम से दिव्य, अनूठा, अद्भुत एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी मां लक्ष्मी जी के चित्र के सम्मुख सर्वश्री विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, संरक्षक नरेश बंसल, राजेंद्र गोयल विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल,पदाधिकारियों व अतिथियों आदि ने दीप किया,कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से पूर्व ही अतिथियों व वैश्य समाज ने माता लक्ष्मी देवी जी एवं महाराज अग्रसेन जी के चित्र के सम्मुख सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया तथा मातृशक्ति द्वारा आने वाले समस्त अतिथियों के मस्तक पर  सुगंधित चंदन का तिलक किया गया।  मुंबई बॉलीवुड से आए लगभग 31 प्रख्यात कलाकारों ने स्टेज पर बड़ी स्क्रीन के सम्मुख भव्य साउंड लाइ

सर्व ब्राह्मणों की व्यवसायिक टेलीफोन डायरेक्टरी शीघ्र प्रकाशित साथ ई-डायरेक्ट्री  

चित्र
छत्तीसगढ़ - सर्व ब्राह्मणों की टेलीफोन डायरेक्टरी बनाने जा रहे है जिसमें सभी ब्राह्मणों को एकजुटता व समाज को जोड़ने मे सहायक होगी। सभी ब्राह्मणों को एक सूत्र में जोड़ना है जिसके लिए अत्यंत आवश्यक है । युवा ब्राह्मणों की प्राथमिकता आज व्यवसाय हो गई है। व्यवसाय की उन्नति के लिये व्यवसायिक संबंध स्थापित होना अति आवश्यक है। विप्र-बन्धु नेटवर्क इस कमी की पूर्ति करते हुए ब्राह्मणों के व्यवसाय को बढ़ाने में भागीदार बनेगा। विप्र-बन्धु नेटवर्क के माध्यम से ब्राह्मणों की व्यवसायिक डायरेक्ट्री निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का शुभारंभ हो चुका है l लम्बे समय से लंबित व्यवसायिक डायरेक्ट्री निर्माण के उद्देश्य को ब्राह्मणों के हित में है । वी.बी.एन. युवा ब्राह्मणों के व्यवसायों को नि:शुल्क संकलित कर समाजजनों के समक्ष एक नि:शुल्क डायरेक्ट्री के माध्यम से उपलब्ध करायेगा। साथ ही प्रदेशभर में यह कार्यक्रम शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। और डायरेक्ट्री के साथ ई-डायरेक्ट्री भी निर्माण करने की हमारी योजना है ताकि शासन की मंशा के अनुरूप ई-भुगतान को बढ़ावा देते हुए नगद प्रवाह को रोका जा सके। देश में विभिन्न

"डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति" कार्यक्रम में सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल का उद्घाटन होगा

चित्र
नयी दिल्ली - भारत के अल्‍प ज्ञात स्थानों और उनकी ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी संस्कृति के अज्ञात पहलुओं का पता लगाने और समझने के लिए सीसीआरटी ने "अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडियाज़ सिटीज" श्रृंखला नाम से पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया है। जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित और सीसीआरटी द्वारा इस श्रृंखला में प्रकाशित 'देवास की सांस्कृतिक परम्परा' नामक इस पुस्तक का विमोचन केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह आज 21 /10 /2019  को दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी हेड क्वाटर में राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा आयोजित “डिजिटल भारत - डिजिटल संस्कृत” कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारत को एक नए डिजिटल शिखर पर ले जाने और हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल (रूट्स 2 रूट्स से सहायता के साथ) का उद्घाटन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों का ज्ञान भारतीय परंपराओं की समझ उपलब्‍ध कराता है। सीसीआरटी ने इस उद्देश्य के साथ एक वृत्‍तचित्र &q

"ब्रिजिटल नेशन" पुस्तक ऐसे समय में प्रकाशित हुई है जब प्रौद्योगिकी सकारात्मक रूप से लाखों भारतीयों के जीवन को बदल रही है

चित्र
नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी द्वारा उत्‍पन्‍न की गई चुनौतियों को अवसरों में बदलने की आवश्यकता का उल्‍लेख करते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के निर्माण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पूरे डाक संगठन के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा उत्‍पन्‍न व्यवधान को एक प्रौद्योगिकी सघन बैंकिंग प्रणाली में बदल दिया गया, जिससे डाक बैंक के माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हुए, जिसने 'डाकिया को बैंक बाबू' में बदल दिया। यह पुस्तक भविष्य का एक शक्तिशाली विज़न प्रस्तुत करती है जहां प्रौद्योगिकी और मानव परस्पर लाभकारी पारिस्थितिकी तंत्र में सह-अस्तित्व में हैं। यह पुस्‍तक तर्क प्रस्‍तुत करती है कि मानव श्रम के प्रतिस्थापन के रूप में प्रौद्योगिकी को स्वीकार करने की जगह, भारत इसका उपयोग अधिक रोजगार उत्पन्न करने के लिए एक सहायता के रूप में कर सकता है। अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण आकांक्षाओं और उपलब्धियों के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं - इसलिए इसे 'ब्रिजिटल' नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "ब्रिजिटल नेशन" पुस्तक का विमोचन किया और आयोजित एक कार्यक्रम में रतन टाटा को इसकी

शायरों ने बिखेरा अपना जलवा Nazmi Sikandrabaadi Mushayra

शायरों ने बिखेरा अपना जलवा Nazmi Sikandrabaadi Mushayra ~ VIDEO  https://www.youtube.com/watch?v=C0rKp52ZXtQ

दीपावली ज्योतिर्मय महोत्सव है

चित्र
दीपावली ज्योतिर्मय महोत्सव है। यह हमारे भीतर जितना लालित्य का उत्सव है उतना ही हमें वाह्य आनंद की भी अनुभूति कराता है। जहां सदा सत्य का उजाला हो वही साहस  निष्ठाऔर ज्ञान का उत्सव ही उत्सव होता है। दीपावली प्रकाश एवं अंधकार का मनोरम समन्वय है इसका अर्थ है उसमें अग्रगामिता का भाव निहित है।हम सदियों से इस पर्व को इसी आधार पर मनाते चले आ रहे हैं।सत्य पर असत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की विजय माना जाता है। दीपावली समाज व व्यक्ति के जीवन के अनगिनत आयामों को नया रूपांकन प्रदान करता है। वर्तमान समय जिस तरह से नकारात्मक और संवेदनशीलता का पर्याय बना हुआ है उसमें स्नेह के रंगों को समाहित करने की आवश्यकता है। प्रेम से ही स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है यह ऐसा प्रर्यावरण बनाता है जो वास्तविक कलात्मकता की दीवाली ला सकता है।  मौसम आनंदायक कहा जा सकता है जो न गरमी का है नहीं सर्दी का। दीपावली पर मिट्टी के इतने रंग उभर कर आते हैं शायद ये पहले दिखाई नहीं देते, भिन्न भिन्न आकार के दीये,हाथी घोड़े, लक्ष्मी की प्रतिमाएं कलाकारों की कला को जीवंत कर डालती है अच्छा हो कला के इन हाथों को सक्षम और संरक्षण द

भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस हुए बेकाबू

चित्र
अक्षरा सिंह इन दिनों कई फिल्‍मों की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। बावजूद इसके अपने चाहने वालों के लिए वे शो और कसंर्ट के लिए भी समय निकाल रही हैं। फिलहाल वे इन दिनों रितेश पांडेय के साथ भोजपुरी फिल्‍म 'दबंग दामाद' की शूटिंग भी कर रही हैं। उनकी कई फिल्‍में रिलीज पर हैं।          भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा सिंह के पावर पैक परफॉर्मेंस का, जिस पर इस कंसर्ट में आये तमाम लोग झूमते नजर आये। अक्षरा ने शो में जमकर धमाल मचाया। खुद भी नाची और अपने फैंस को भी नचाया। कसंर्ट में अक्षरा ने अपने गानों पर तो लोगों को खूब थिरकाया, साथ ही भोजपुरी और बॉलीवुड के फेमस सौंग पर भी उन्‍होंने शानदार तरीके से परफॉर्म किया, जिसके कायल उनके फैंस हो गए। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की लटके – झटके और अदाओं का दीवाना कौन नहीं है। अब तो उनकी आवाज भी लोगों को झूमने को मजबूर कर देती हैं। इसी की एक झलक अक्षरा सिंह के फरीदाबाद कंसर्ट में भी देखने को मिली, जब अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए। अक्षरा के इस कंसर्ट में लाखों की संख्‍या में भीड़ उमड़ी थी, जिसका अभिवादन अक्षरा ने अपनी दिलकश अदाओं के साथ किया।