GES 2019 में 100 देशों के भाग लेने की उम्मीद
बंगलूरू - इंडोनेशिया, विएतनाम, नेपाल, श्रीलंका, जापान, मालदीव, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और कोरिया से आने की उम्मीद है। जीईएस 2019 में 100 देशों के विदेशी शिष्टमंडलों एवं भारत के 15 राज्यों के प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। भारत बौद्ध परिपथ, रोमांचक खेलों एवं कैंपिंग पर्यटन जैसे उत्कृष्ट पर्यटन को बढ़ावा देने की भी उम्मीद कर रहा है। उत्तर प्रदेश मुख्य रूप से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए साझीदार राज्य है और जीईएस 2019 में इसका अलग से राज्य मंडप होगा। दुनिया भर के उद्योगों एवं सरकारों के साथ जुड़ने के उद्देश्य से और भारत और शेष विश्व के बीच सेवाओं में व्यापार के वृहत्तर आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (एसईपीसी) और भारत उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से एक समर्पित मंच, सेवाओं पर वैश्विक प्रदर्शनी (जीईएस) का सृजन किया है, जो एक वार्षिक कार्यक्रम है। जीईएस 2019 का पांचवां संस्करण कर्नाटक के बंगलूरू में 26 से 28 नवंबर, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। यह