नव-निर्माण के लिए समर्पित है ब्रह्माकुमारी संस्था - अश्विनी कुमार चौबे
गुरूग्राम - विश्व के नव निमार्ण के लिए समर्पित है ब्रह्माकुमारीज़ संस्था,यह विचार राज्यमंत्री, अश्विनी कुमार चौबे , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने भोड़ाकलां स्थित ओम् शान्ति रिट्रट सेन्टर के 19वें वार्षिक उत्सव पर व्यक्त किये। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि संस्था विश्व में मानवता के चारित्रिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास के द्वारा नये मापदण्ड स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करना ही वास्तव में धर्म है। भारत सदैव से ही धर्मनिष्ठ राष्ट्र रहा है। जिसको फिर से ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पुनर्स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन और बुद्धि की स्वच्छता भी ज़रूरी है। जब विचार स्वच्छ होगा तभी वातावरण स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी महात्मा गाँधी के स्वच्छता अभियान के सपने को साकार करने का कार्य कर रही है। पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं काफी समय से ओ.आर.सी से जुड़ा हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि मैं जब भी जीवन की परिस्थितियों से विचलित हुआ, तब-तब यहाँ आ