स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ‘फिक्की’ की ‘स्वस्थ’ से अहम् भागीदारी
नयी दिल्ली - फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने ‘स्वस्थ’ से विशेष भागीदार कर हाल ही में इसी नाम से लांच प्लेटफॉर्म के जरिये स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने की मुहिम तेज कर दी है। ‘स्वस्थ’ स्वास्थ्य सेवा संगठनों का संघ है जिसका मकसद आर्थिक लाभ अर्जन नहीं है। फिक्की-स्वस्थ भागीदारी का उद्देश्य टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य की जानकारी का आदान-प्रदान बढ़ाना है। यह सार्वजनिक-निजी क्षेत्रों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के अंदर साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर देगा। स्वस्थ विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के संगठनों के साथ-साथ नोडल एजेंसियों के सहयोग से जन-जन के लिए व्यापक स्वास्थ्य समाधान की दिशा में काम कर रहा है। फिक्की-स्वस्थ की साझेदारी से ऐसे सहयोग करार अधिक सार्थक होंगे। स्वस्थ ऐप सेवारत है और कोविड स्वास्थ्य सेवा के कई आॅफर इस पर उपलब्ध हैं। लोग सुरक्षित घर पर रहते हुए इस माध्यम से 360-डिग्री स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करते हैं। स्वास्थ्य सेवा उद्योग के संगठनांे का इतने बड़े स्तर पर किसी गैर-आर्थिक लाभ अभियान में एकजुट होने की यह पहली घटना है। इसमें लभग सभी प्रमुख भ