संदेश

Jaipur गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर की गौशाला में मंदिर का उद्घाटन { Qut...

चित्र

देहात के अंदर सैनिक स्कूल खोलने को लेकर पालम 360 का प्रतिनिधि मंडल रक्षा मंत्री से मिला

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - पालम 360 का एक प्रतिनिधिमंडल 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री से मिला। उन्होंने माँग रखी कि दिल्ली देहात के अंदर नए सैनिक स्कूल खोले जाएं एवं पहले की तरह सेना की भर्ती के सेंटर भी नजबगढ़ में खोला जाए जिससे के न सिर्फ़ दिल्ली देहात के सभी गांवों को फ़ायदा होगा अपितु हरियाणा के भी कई ज़िलों को इसका फ़ायदा मिलेगा। चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के साथ ढांसा 12 के प्रधान चौ ख़ज़ान सिंह ,राव त्रिभुवन सिंह पूर्व प्रधान सुरेहडा 17,प्रीतम डागर पूर्व निगम पार्षद, साहब सिंह ईसापुर, शीशराम प्रधान खड़खड़ी, सतबीर सोलंकी आदि मौजूद थे। चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया दिल्ली के गांवों ने देश के लिए अहम योगदान दिया है अपितु आज भी दिल्ली देहात की अनदेखी हो रही है दिल्ली देहात के बच्चों को पढ़ने के लिए काफ़ी दूर जाना पड़ता है  सेना में सबसे अधिक भर्ती देहात से ही होती है अगर यहाँ पर भर्ती सेंटर होगा तो यहाँ के ग्रामीणों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी साथ ही साथ रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे। चौ सुरेन्द्र सोलंकी न बताया कि रक्षा मंत्री  राजनाथ

द्वारका-पालम में दूर होगी सीवर की समस्या : सोमनाथ भारती

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। द्वारका, पालम, मटियाला और नजफगढ़ में जल्द ही सीवर की समस्या को दूर किया जाएगा। हम इस पर काम कर रहे हैं कि हर घर का सीवर नेटवर्क में हो और हर सीवर नेटवर्क को एसटीपी से जोड़ा जाए। यह कहना है दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती का। द्वारका सेक्टर-3 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सोमनाथ भारती ने यह बात कही।  भारती ने कहा कि हम हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। हमारी सरकार से पहले तक जहां पूरी दिल्ली में 55 प्रतिशत पाइप लाइन बिछी थी वहीं आज पूरी दिल्ली को पेय जल की आपूर्ति निर्बाध हो रही है। उन्होंने कहा कि जिसे भी जल बोर्ड अथवा किसी अन्य विभाग का कार्य हो वो बिना किसी झिझक के मेरे पास आ सकता है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने केजरीवाल के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सत्ता पक्ष पर व्यवधान डालने का आरोप लगाया।  राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन फॉर साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने क

ग़ज़लों और रुबाइयों के संग्रह ‘चलो टुक मीर को सुनने’ का लोकार्पण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली. रेख्ते के मशहूर शायर मीर तक़ी मीर की 300वीं वर्षगांठ पर अंजुमन तरक्की उर्दू (हिन्दी) द्वारा इंडिया हैबिटैट सेंटर में ‘अगले जमाने में कोई मीर भी था’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मीर तक़ी मीर की 1500 से अधिक ग़ज़लों और चुनिन्दा रुबाइयों के संग्रह ‘चलो टुक मीर को सुनने’ का लोकार्पण हुआ। राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब का सम्पादन विपिन गर्ग ने किया है। लोकार्पण के दौरान मंच पर अंजुमन तरक्की उर्दू (हिन्दी) के जनरल सेक्रेटरी अतहर फ़ारूक़ी, दास्तानगो मोहम्मद फ़ारूक़ी, सदफ़ फातिमा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रो. अहमद महफ़ूज, किताब के सम्पादक विपिन गर्ग, राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। किताब के लोकार्पण के बाद दास्तानगो महमूद फ़ारूक़ी और दारेन शहीदी ने मीर की ज़िन्दगी पर आधारित दिलचस्प दास्तान ‘दास्तान-ए-मीर’ सुनाई। ‘चलो टुक मीर को सुनने’ संग्रह के सम्पादक विपिन गर्ग ने कहा कि मीर ने शायरी की सभी विधाओं को आज़माया लेकिन उनका पसंदीदा शगल ग़ज़ल-गोई है। मीर ने ग़ज़लों में तक़रीबन 14-15 हज़ार शे’र कहे हैं। इसी क

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सचखंड नानक धाम ने निकाली शोभा यात्रा

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली - सचखंड नानक धाम इंद्रापूरी लोनी ने अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सचखंड नानक धाम हुजूर महाराज दर्शन दास दरबार की और से 1008 सुहागिनों द्वारा यात्रा निकाली गई ,उसके बाद दरबार 11 अखंड रामायण पाठों का आरम्भ किया गया। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लोनी दरबार साहिब में सीधा प्रसारण किया गया।  आयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण लोनी दरवार साहिब में किया गया। इसके पश्चात लोनी क्षेत्र में प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री राम परिवार सहित भगवान् विष्णु के अवतारों से संबंधित मनोहर झाकियां का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सचखंड नानक धाम के प्रमुख संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित सम्पूर्ण भारत वासियों को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामना दिया। और कहा आज लगभग 500 वर्ष के अनंत प्रयासों के फल स्वरूप प्रभु श्री राम कृपा से ही श्री राम आयोध्या में पधार कर राम राज्य की स्थापना किया।  इसलिए आज का दिन स्वर्ण अक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने एवं असम सरकार द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में मौन विरोध प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने एवं असम सरकार द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में मौन विरोध प्रदर्शन /राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है तथा यात्रा को रोकने हेतु भाजपा की असम सरकार एवं केन्द्र सरकार षड्यंत्रपूर्वक कुत्सित प्रयास कर रही हैं जयपुर। देश के युवाओं, महिलाओं एवं पिछड़ों को न्याय दिलाने हेतु 14 जनवरी से मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने एवं भाजपा की असम सरकार द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह आयोजित किये गये  जिसमें कांग्रेस के

पेपर लीक प्रकरणों में एसआईटी की रिपोर्ट आने पर होगी आगामी कार्रवाई -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह ने विधानसभा में कहा कि पेपर लीक के दर्ज प्रकरणों में एक माह पहले ही एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की रिपोर्ट आने पर इन प्रकरणों में आगे कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर को शपथ ली थी। इसके तुरन्त बाद ही अगले ही दिन एसआईटी तथा इसके बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया।  उन्होंने पेपर लीक प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में 5 बड़े पेपर लीक हुए, वर्ष 2022 में 10 तथा वर्ष 2023 में 5 पेपर लीक हुए। उन्होंने बताया कि नई राज्य सरकार के गठन के बाद 2 पेपर हो चुके हैं और पेपरलीक का कोई मामला सामने नहीं आया है।  सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2014 से आज तक पेपर लीक के कुल दर्ज 33 प्रकरणों में से 32 मामलों में चालान पेश हो चुका है तथा एक प्रकरण में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश है। इन प्रकरणों में 615 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इ