मंत्रों से भूत भाग जाते हैं तो पाकिस्तानियों पर भी नियंत्रण कर दो ताकि राफेल न मंगाना पड़े
एक सप्ताह पूर्व स्वच्छता अभियान के लिए लोगों ने झाड़ू गली गली साफ सुथरी गलियों में घुमाई किंतु कल की दीवाली की गंदगी कब साफ होगी, ये न्यूज से मालूम होगा। एक चेहरा ऐसा भी है जो भूत भगाता है ये निशाचर रात्रि में सड़कों के किनारे पेड़ों तले, चौराहे पर लाल पीली रंगोली सजाकर सारी लत्ते कपड़े की दुकान छोड़ चले जाते हैं एक ओर किसी का हित करने की बात करते हैं दूसरी ओर अनजान व्यक्ति उस घेरे में संदेह संतप्त हो जाता है। यदि इन के मंत्रों से भूत भाग जाते हैं तो पाकिस्तानियों पर भी नियंत्रण कर दो भाई ताकि राफेल न मंगाना पड़े। दीपावली पर समस्त देशवासियों को हर एक बधाइयां अर्पित कर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री देश रक्षा में जवानों के बीच दीवाली मना रहे हैं। उनका संदेश समस्त देशवासियों की ओर से माना जाता है आप की बधाई सारे जन मानस की बधाई है। सारा देश प्रकाशमय बना हुआ है। चाहे अयोध्या हो या स्वर्णमंदिर प्रकाश में नहा रहा है। देश के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति का संदेश सम्पूर्ण देश के लिए दीपावली का ज्ञान मय मिलन है। आज आवश्यकता है दीपावली पर अज्ञान का ज्ञान पर, अंधकार का प्रकाश पर द्रुभाव का सद्भ