यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग
मुंबई - भोजपुरी फिल्म ' बाप जी ' के निर्माता प्रेम सागर हैं और निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है। लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋतु पांडेय सी पी भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। डीओपी आर आर प्रिंस का होगा है और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। सागर फिल्म्स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' के गानों की डबिंग पूरी कर ली है। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने स्टूडियो में काफी वक्त बिताया और गानों की कंपोजिंग के दौरान भी झूमते नजर आये। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव और यादव राज हैं, जिनके गानों को खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज में डब करवायी। बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' की शूटिंग 11 दिसंबर से यूपी में शुरू हो रही है। यह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खेसारीलाल यादव क