संदेश

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप भारत यात्रा पर आयेंगे

चित्र
नयी दिल्ली -  अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी। इस दौरे के अवसर पर, राष्‍ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्‍ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्‍न  हिस्‍सों से बातचीत करेंगे। भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्‍वास, साझा मूल्‍यों, परस्‍पर सम्‍मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता द्वारा पोषित है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के नेतृत्‍व में, व्‍यापार, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर समन्‍वय तथा जन-जन के बीच संबंध सहित सभी क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण प्रगति के बल पर भारत और अमरीका के बीच संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। इस दौरे से दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों  में प्रगति की समीक्षा करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

इंडिया गेट लॉन में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा

चित्र
नयी दिल्ली -अभी तक हुनर हाट का आयोजन दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुद्दुचेरी तथा इंदौर जैसे स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। अगला हुनर हाट रांची में 29 फरवरी से 8 मार्च तक और चंडीगढ़ में 13 से 22 मार्च, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में गुरुग्राम, बैंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, पुद्दुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर तथा अन्य स्थानों पर हुनर हाटों का आयोजन किया जाएगा। इंडिया गेट लॉन पर आयोजित होने वाले हुनर हाट में 250 पंडाल लगाए गए हैं जहां उस्ताद, दस्तका, शिल्पकार और व्यंजन विशेषज्ञ अपनी कृति प्रदर्शित करेंगे। इन दस्तकारों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। वो हाथ से बने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। बावर्चीखाना में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। दैनिक आधार पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुनर हाट के प्रमुख आकर्षण होंगे। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के राजपथ पर इंडिया लॉन में 13 फरवरी से हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है

केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली के विकास पर अपना सामंजस्य स्थापित करें

चित्र
भाजपा को मंथन करना है कि हमारे द्वारा अथक प्रयास करने पर भी हार का सामना करना पड़ा। जनता को काम और सुविधाओं की आवश्यकता होती है,प्रचार को बढ़ा-चढ़ाकर कर लेना जितना आवश्यक है एक सभ्य समाज में भाषा की वैधता भी उतनी ही ज़रूरी है। आजतक जितने लोगों के मैसेज एक दूसरे के लिए आते रहें हैं। उसमें हिंदू मुसलमान ,हिंदुस्तान पाकिस्तान , द्वेशभाव  और कटुशब्दों को प्रयुक्त किया जाना औचित्य विहीन ही लगता है। मंदिर मस्जिद में पूजा प्रतिष्ठा करना हर भारतीय का अपना कर्म और धर्म है। लड़ाई करनी है भूख ,बेरोजगारी, शिक्षा,स्वास्थ्य देश सुरक्षा और नैतिक आचरण की होनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा के परिणाम आप सरकार को प्रचंड रूप से मिले। मुख्यमंत्री केजरीवाल को तीसरी बार विजय श्री पर सहयोगियों सहित हार्दिक बधाई। जितनी चुनौतियों को पार करते हुए आपको जो प्रचंड बहुमत मिला है। उससे आशा की जाती है कि दिल्ली की जनता के समर्थन को सिर आंखों पर रखते हुए दिल्ली का चहुंमुखी विकास करने में समर्थता दिखायेंगे। यह आवश्यक है कि प्रधानमंत्री के धन्यवाद पर उन्होंने ने मोदी को दिल्ली के विकास में सहयोग करने की अपील की है। वास्तविकता इ

धीरज रखने से जिंदगी में निखार आ जाएगा

चित्र
संत कुमार गोस्वामी  परमात्मा उसे ही आखिरी में और अधिक से अधिक देते हैं, जो विश्वास और धीरज बनाए रखते हैं ! एक बार एक राज्य के राजा ने सोचा आज मैं अपने नगरजनो को दान करूंगा! सब को ये संदेश मिल सब दौरे चले आए, सब को कतार में खड़े रहने को कहा गया, सब के अंदर लालच थी सब से ज़्यादा पाने किl फिर राजा ने सब को दान दिया और तभी राजा कि नज़र दूर खड़े एक व्यक्ति पर गई! राजा ने उसे भूलाकर पूछा तुम्हे नही चाहिए कुछ?? तब व्यक्ति बोला जो मेरे नसीब में हैं वो तो कुछ भी करके आएगा ही आएगा फिर क्यों मैं लालचवश उछल-कूद करूंl राजा उस व्यक्ति कि श्रद्धा, धीरज देख प्रसन्न हुए और कहा आज से तुम मेरे सेवादारी बनकर दरबार में मेरी सेवा करोगेl सीख - उस व्यक्ति ने "धीरज और विश्वास" बनाए रखा फिर उसे चाहे आखिरी में मिल पर सब से अधिक, चार गुना ज़्यादा मिला! जिसको जो भी मिला वो तो थोड़े समय रहते शायद समाप्त हो जाएगा परंतु उस व्यक्ति को जो मिला उससे उसका जीवन ही सुधर गया! कैसे..?? 1-वो पुरा समय राज दरबार में रहेगा, 2-राजा कि सेवा करने पर उसे वहाँ से धन भी मिलेगा, 3-राजा का सेवादारी होने पर उसका नाम भी राजा के

जीएसटी में सुधार के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्तर की सलाहकार समिति गठित की

चित्र
कैट के अतिरिक्त  एसोचैम ,फिक्की, पीएचडी चैंबर, नैस्कॉम,लघु उद्योग भारती और राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सदस्यों के रूप में लिया गया है। इसके अलावा, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया एवं टैक्स विशेषज्ञों को भी समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है। जीएसटीएन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेवा) समिति के सदस्य सचिव होंगे ! नयी दिल्ली - कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं अन्य संगठनों द्वारा जीएसटी कर प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर जीएसटी नेटवर्क ने कर संरचना के सरलीकरण और युक्तिकरण के लिए जीएसटी नेटवर्क में एक उच्च स्तरीय परामर्श समिति का गठन किया गया है जिसमें व्यापार और उद्योग, संस्थान, कर  विशेषज्ञ, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के अधिकारी, कुछ राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और जीएसटी नेटवर्क के अधिकारी शामिल होंगे । समिति जीएसटी प्रणाली में नई कार्यक्षमता और नए आईटी टूल्स को अपनाने पर प्रत

"परिदृश्य चिन्तन के" जीवन को सकारात्मकता ऊर्जा से परिपूर्ण करने वाला लघुकथा संग्रह "

चित्र
'पुस्तक- परिदृश्य चिन्तन के   लेखिका- डाॅ• मुक्ता ,पृष्ठ संख्या -152 प्रथम संस्करण-2019,मूल्य -250/-                                                                                                              प्रकाशक- दीपज्योति ग्रुप आॅफ पब्लिकेशन ,महावीर मार्ग,अलवर-301001. समीक्षक / साहित्यकार सुरेखा शर्मा          ' देखना है ग़र  मेरी उड़ान को तो ऊँचा कर दो आसमान को ।'                                                                                                                           इस विचारधारा के साथ लेखिका की लेखनी चली है एक चिंतक के रूप में।उनका मानना है कि इनसान  चिन्ता की जगह चिन्तन को यदि जीवन का मूलमंत्र स्वीकार कर ले, तो उसके जीवन में दु:ख, अवसाद व असफलता दस्तक दे ही नहीं सकते। ज़िन्दगी के दांव-पेंचों को बहुत निकटता से देखते हुए, समझते हुए, चिन्तन करते हुए लेखिका ने अपनी लेखनी के माध्यम से महापुरुषों  के वचनों को, सूक्तियों को, कहावतों व अनुभवों को आधार बनाकर 'परिदृश्य चिन्तन के' रूप में पुस्तक रूप में लिपिबद्ध किया है। एक-एक विषय जीवन का पाठ पढ़ाता

हरिद्वार में महाकुम्भ मेला 2021 शाही स्नान को लेकर मीटिंग

चित्र
हरिद्वार - मेला नियंत्रण भवन हरिद्वार उत्तराखंड में आगामी महाकुम्भ मेला 2021 के विषय में "शाही स्नान एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श हेतु उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक हुई जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई ,अखाड़ा परिषद की ओर मुख्यत: अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेन्द्र गिरि महाराज( तपोनिधि श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा ) महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरि महाराज ( संरक्षक श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ) ने नेतृत्व करते हुये कुम्भ मेला से सम्बन्धित विषय अखाड़ों तक जाने का मार्ग निर्माण ,अखाड़ों स्थाई निर्माण एवं अन्य  समस्त प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे , मुख्यमंत्री ने अखाड़ा परिषद को अश्वाशन दिया कि तत्कालीन सभी कार्य मेलाधिकारी को अवगत कराके कार्य कुम्भ मेला से पूर्व ही पूर्ण हो जायेगा . जैसे प्रयागराज महाकुम्भ उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भव्य दिव्य कुम्भ मेला सम्पन्न हुआ उसी प्रकार हरिद्वार उत्तराखंड महाकुम्भ मेला 2021 बहुत भव्य रूप सम्पन्न सभी कार्य तत्तकालीन