स्कॉडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया के कर्मचारियों ने वेंटिलेटर्स और PPE किट्स के लिए रु. 1.2 करोड़ का योगदान किया
पुणे : स्कॉडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया द्वारा इससे पहले दिए गए रु. 1 करोड़ के योगदान के अलावा, पुणे और औरंगाबाद में लेबर यूनियनों के सहयोग से कंपनी के कर्मचारियों ने रु. 1.2 करोड़ से अधिक जुटाने के लिए अपना एक दिन का वेतन दान किया। जमा की गई राशि से सभी विशेषताओं वाले 15 वेंटिलेटर, 15 मॉनिटर और मुंबई, पुणे एवं औरंगाबाद के Covid -19 अस्पतालों के लिए 3750 PPE किट्स के लिए ख़र्च की जायेगी। इसके अलावा, कंपनी ने खेड़ और भोसरी नामक गाँवों में ज़रूरतमंद परिवारों को 21 टन सूखा राशन बाँटा है और ससून जनरल हॉस्पिटल को रु. 22.34 लाख मूल्य की अतिरिक्त ज़रूरी दवायें दान की हैं। एस.ए.वी.डब्ल्यू.आई.पी.एल. ने दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले चेहरे के शील्ड्स बनाने के लिए अपने चाकन और औरंगाबाद के कारखानों और इंजीनियरों के हुनर का लाभ उठाना जारी रखा। इस ग्रुप ने औरंगाबाद, बीड, लातूर और पुणे के अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को चेहरे के 12,000 शील्ड्स बाँटे हैं। इसके अलावा, एस.ए.वी.डब्ल्यू.आई.पी.एल. के इंजीनियर Covid-19 के मरीज़ों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारिय