"फिट इंडिया फ्रीडम रन" स्वस्थ राष्ट्र,मतदाता जागरूकता के संकल्प के साथ आयोजित
बिहार ,मशरक (सारण) : फिट इंडिया फ्रीडम रन स्वस्थ शरीर , स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प के बीच मतदाता जागरूकता के साथ मशरक में आयोजित हुआ। फ्रीडम रन खिलाड़ियों,अधिकारियों, पत्रकारों ,प्रबुद्ध नागरिकों के दौड़ के साथ सम्पन्न हुआ। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आखिरी दिन सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मशरक द्वारा आयोजित फ्रीडम रन मतदाता जागरूकता दौड़ का शुभारंभ थाना परिसर से किया गया। इस दौड़ में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह,थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह कोच संजय कुमार सिंह, प्रधानध्यापक अरुण बरनवाल, अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष पत्रकार दिनेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,अंजली कुमारी, रीना सहित अनेक खिलाड़ी, एक्स सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हुए। फ्रीडम रन मशरक थाना परिसर से शुरू होकर एसएच 90 पर चैनपुर स्टेट बैंक के आगे दो किमी तक हुआ। सभी ने दौड़ के दौरान स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ में हिस्