लक्सर ने श्नाइडर पेन के साथ की साझेदारी, विराट कोहली को बनाया ब्रांड
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : लेखन सामग्री उद्योग में अग्रणी लक्सर भारत में अभिनव और उच्च-प्रदर्शन लेखन उपकरणों का एक नया पोर्टफोलियो लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने जर्मनी के श्नाइडर पेन के साथ अपनी विशेष साझेदारी की घोषणा की है। जर्मनी में स्थित श्नाइडर पेन लेखन प्रौद्योगिकी में 85 वर्षों की उत्कृष्टता के साथ एक वैश्विक स्तर की अग्रणी कंपनी है, जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन के साथ-साथ अपनी सभी व्यावसायिक प्रथाओं में सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से जानी जाती है। दोनों कंपनियों के बीच की इस रणनीतिक साझेदारी से लक्सर की ब्रांड इक्विटी, विनिर्माण क्षमता, वितरण शक्ति और भारतीय बाजार की गहरी समझ और श्नाइडर की तकनीकी विशेषज्ञता और विश्व स्तरीय उत्पाद श्रृंखला एक साथ आ जाएंगे। लक्सर और श्नाइडर पेन ने मिलकर अपने पहले लॉन्च - लक्सर श्नाइडर एलएक्समैक्स की भी घोषणा की है। ये लिक्विड-इंक सिस्टम श्रेणी का एक पेन है जो भारतीय लेखन सामग्री उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे लोकप्रिय सेगमेंट में से एक है। लक्सर, एलएक्समैक्स जर्मन तकनीक, वाटर-प्रूफ स्याही, निरं