वायट्रिस का नाम भारत में 2023 लिंक्डइन टॉप कंपनीज़ लिस्ट में दर्ज़
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली -वायट्रिस इंक (नैस्डैकः वीटीआरएस), दुनिया की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने यह घोषणा की है कि वायट्रिस इंडिया को 2023 लिंक्डइन टॉप कंपनीज़ लिस्ट में 9वां स्थान दिया गया है। टॉप 25 कंपनियों में नाम दर्ज करने वाली यह पहली फार्मा कंपनी है जिसे यह सम्मान कर्मचारियों को सहायक और प्रगतिशील कार्य परिवेश देने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। इस परिवेश में करियर का बेहतर विकास और तरक्की होती है। यह मान्यता मिलना इसका प्रमाण है कि कंपनी के कार्य परिवेश में सभी के समावेश और विविधता पर जोर दिया जाता है और वायट्रिस अपने कर्मचारियों को उनकी पूरी क्षमता से ऊंचाई पर पहुंचने में सक्षम बनाती है। 2023 के लिए लिंक्डइन न्यूज द्वारा तैयार लिंक्डइन सालाना टॉप कंपनीज लिस्ट 8 स्तंभों पर आधारित है: तरक्की करने की क्षमता, कौशल विकास, कंपनी में स्थिरता, बाहरी अवसर, कंपनी से लगाव, महिलाओं को बराबरी का दर्जा, शैक्षिक पृष्ठभूमि, और देश में कर्मचारियों की उपस्थिति। इन 8 स्तंभों में प्रत्येक उनके करियर की प्रगति का एक अहम पहलू प्रकट करता है। वायट्रिस इंडिया इन सभी स्तंभों से संबंधित लिंक्डइ