संदेश

श्री कृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान, गोविल और आफरीदी भी हुए सम्मानित

चित्र
• आशा पटेल • जयपुर। राष्ट्रभाषा की चेतना के लिए समर्पित शब्द संसार, जयपुर के अध्यक्ष, अनेक ग्रंथहग के सम्पादक और भाषाविद  श्रीकृष्ण शर्मा को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा और साहित्यांचल की ओर से उनकी साहित्यिक एवं राष्ट्रभाषा की सेवा के लिए बद्रीलाल सोनी स्मृति राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान प्रदान किया गया। सुप्रसिद्ध उद्यमी, साहित्यांचल के संरक्षक, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, जिला विशिष्ट न्यायालय के न्यायाधीश शिवकुमार, राज. साहित्य अकादमी की संचालिका के सदस्य किशन दाधीच, संगम ग्रुप के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोदानी, साहित्यांचल के संयोजक सत्यनारायण व्यास मधुप ने श्रीकृष्ण शर्मा को  उनकी 21 मौलिक साहित्यिक कृतियों की रचना और 150 से अधिक ग्रंथो के सम्पादन, प्राक्कथन, पुरोवाक और भूमिका लेखन के साथ ही राष्ट्र भाषा हिन्दी की सुदीर्घ सेवाओं के लिए शॉल ओढाकर एवं श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ 11 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार संपादक प्रबोध कुमार गोविल को उनके अनेक उपन्यास और कथा संग्रहों जैसे साहित्यिक योगदान और संपाद

वहीदा रहमान उदाहरण हैं कि महिलाएं ही महिला सशक्तिकरण का प्रकाश स्तंभ बन रही हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

चित्र
• आनंद चौधरी • नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमा, आत्मविश्वास और मौलिकता से ओत-प्रोत महिला की पहचान बनाई। वहीदा जी ने एक मिसाल कायम की है कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को खुद भी पहल करनी चाहिए। फिल्म जगत और कलाकारों को परिवर्तन का वाहक बताते हुए, उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज की विविध वास्तविकता का जीवंत परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा हमारे समाज का एक दस्तावेज भी है और उसे बेहतर बनाने का एक माध्यम भी और उनका काम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। केन्द

मैक्स फैशन की उत्तर भारत में 90 स्टोर खोलने की योजना

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। भारत के पसंदीदा फैशन ब्रांड "मैक्स फेस्टिव कलेक्शन" की घोषणा की। दुबई आधारित अंतरराष्ट्रीय रिटेल श्रृंखला दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए 199/- रुपये से शुरू होने वाला एक स्टाइलिश संग्रह पेश करते हुए नए रुझानों के साथ मार्ग को प्रशस्त करती है। इस आयोजन को बहुत धूमधाम और स्टाइल के साथ मनाते हुए, भारतीय अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने उत्कृष्ट सेलेस्टियल पॉप और ग्लैम संग्रह का अनावरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए, लैंडमार्क ग्रुप - मैक्स फैशन में वाइस प्रेसीडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग पल्लवी पांडे ने कहा, “इस त्योहारी सीजन में, हम अपने पसंदीदा ग्राहकों के साथ उत्सव की भावना जगाने के लिए रोमांचित हैं। हमारा ब्रांड भविष्य में खोले जाने वाले 5 नए स्टोर के साथ उत्तर भारत में विकास को गति देना चाहता है, जिससे साल के अंत तक हमारे 90 से अधिक स्टोर हो जाएंगे।  इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली प्रसिद्ध सेलिब्रिटी अमायरा दस्तूर, ने उत्सव कलेक्शन की एक लुक बुक का अनावरण किया और नए उत्सवी परिधान पहने हुए पुतलों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "स्टोर पर उपलब्ध एक्सेस

हैरिटेज टूरिज्म का खासा आनंद उठाया देशी-विदेशी सैलानियों ने

चित्र
० आशा पटेल ०  आभानेरी ग्राम में दसवीं शताब्दी का हर्षद माता मंदिर व उसके पास ही विश्वविख्यात चांद वावड़ी सैलानियों के लिए खासी आकर्षण का केंद्र है। सवेरे से शाम तक सैलानी ग्राम दर्शन, चांद बावड़ी व माता के मंदिर के दर्शन करते हैं जयपुर । राजस्थान पर्यटन विभाग और दौसा जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय आभानेरी फेस्टिवल का आयोजन, आभानेरी में 16 -17 अक्टूबर को किया गया। दो दिनों तक यहां पर देशी व विदेशी सैलानियों ने राजस्थानी संस्कृति और अतिथि-सत्कार का आनंद लिया। राजस्थानी रंग में रंगे सैलानियों ने यहां वीर रस से भरपूर कच्छी घोड़ी नृत्य पर ताल से ताल मिलाई तो बहरूपिया कला, कठपुतली कलाकारों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देशी- विदेशी सैलानियों का मन मोह लिया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि आभानेरी ग्राम में देशी-विदेशी सैलानियों का स्वागत परम्परागत तरीके से माला पहना कर व तिलक लगा कर किया गया। उन्होंने कहा कि पहले दिन करीब 300 व दूसरे 200 विदेशी सैलानी आभानेरी फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे। विदेशी पावणो के साथ ही हजारों की संख्या में उत्साहित देशी सैलानी भी इस उत्सव का ल

चंद्रयान 3 की आकर्षक झांकी से सजा मां दुर्गा पूजनोत्सव प्रांगण का मुख्य द्वार

चित्र
0 आनंद चौधरी 0 नई दिल्ली, दिल्ली में नवरात्र की शुरुआत के साथ मां दुर्गा पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विपिन गार्डन एक्सटेन्सन स्थित जननी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भी पूरे उत्साह के साथ 15 से 24 अक्टूबर तक 14 वॉ शारदीय माँ दुर्गा पूजनोत्सव मनाया जा रहा है। विशेष बात यह है कि चंद्रयान 3 की आकर्षक झांकी से मां दुर्गा पूजनोत्सव प्रांगण के मुख्य द्वार को सजाया गया है। कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों भद्धालु भगवती पूजन के साथ-साथ भजनामृत का आनंद उठा रहे हैं।  यू-ट्यूब चैनल के लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सनातन धर्म का प्रसार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मां दुर्गा की आराधना एवं संध्याकालीन महा आरती से की जाती है। दुर्गा पूजनोत्सव में महिला सदस्यों द्वारा प्रतिदिन दोपहर में तथा पुरुष सदस्यों द्वारा सायं काल में मां की भजन कीर्तन से प्रांगण भक्तिमय हो जाता है। इस अवसर पर भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।   मां दुर्गा पूजनोत्सव प्रांगण में आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र, खोया पाया केन्द्र बच्चों के झूले विविध भारतीय पारंपरि

क्रिकेट 1.4 अरब भारतीयों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है–नीता अंबानी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  दुनिया भर में खेलों की लोकप्रियता काफी बढ़ जाएगी। “ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा जुड़ाव पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।” मुंबई : आईओसी मेंबर नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे।  मुंबई में चल रहे 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने कहा, "एक आईओसी सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया।” क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा: “क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल

मोदी सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के वादे को नहीं निभाकर राजस्थान की जनता के साथ वादाखिलाफी की

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भाजपा की कथनी एवं करनी में अंतर है जबकि कांग्रेस राहुल गाँधी के दिखाए मार्ग पर चलती है कि जो वादे करो उसे पूरा करो, इसलिए कांग्रेस जो वादा करती है उस पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: सरकार बनाएगी तथा वर्ष 2024 में केन्द्र से भाजपा की सरकार को जनता हटाएगी । जयपुर | ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ वादा खिलाफी करने के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जन-जागरण अभियान की शुरूआत बारां के डोला मेला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित कर हुई जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया । विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे तथा एआईसीसी महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल सहित उपस्थित विशाल जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के वा