#SelfiewithSapling (सेल्फीविदसैपलिंग) अभियान लांच
नयी दिल्ली - केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जन अभियान #SelfiewithSapling (सेल्फीविदसैपलिंग) लांच किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पौधारोपण करें और उस समय की सेल्फी सोशल मीडिया पर डालें। जावड़ेकर ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण की समस्या से निपटने के लिए जनभागीदारी की भूमिका अभिन्न है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर वह जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव तथा फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ के साथ नई दिल्ली के पर्यावरण भवन में पौधारोपण करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का संदेश है कि सरकारें, उद्योग, समुदाय और व्यक्ति एक साथ आएं, ताकि नवीकरणीय ऊर्जा और हरित टेक्नोलॉजी की खोज की जा सके और विश्व भर में वायु गुणवत्ता सुधारी जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोच व्यापक करने और व्यक्तियों, उद्यमों तथा समुदायों को पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने के लिए उत्तरदायी आचरण का अवसर प्रदान करता है। विश्व पर्यावरण दिवस सार्थक पर्यावरण कार्य के लिए विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है और यह