डॉ. हर्षवर्धन ने मरीजों और डॉक्टरों से संयम बरतने की अपील की
नयी दिल्ली - केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), सफदरजंग अस्पताल, डॉ. राममनोहर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन,युनाइटेड रेजिडेंट एंड डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया(यूआरडीए) तथा फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के शिष्टमंडल से मिले। शिष्टमंडल ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा की घटनाओं के बारे में डॉक्टर हर्षवर्धन को बताया। डॉ. हर्षवर्धन ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा 'मैं डॉक्टरों के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार तथा उन पर हमले की घोर निंदा करता हूं, मैं इस बारे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करूंगा। ' पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आंदोलन को सद्भावपूर्ण रूप से समाप्त करने और डॉक्टरों को सुरक्षित कामकाजी माहौल सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल से देश भर में मरीजो को कठिनाई उठानी पड़ रही है और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि