डॉ.अनीता भटनागर जैन द्वारा बच्चों के लिए लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन
नयी दिल्ली - डॉ.अनीता भटनागर की कुम्भ पर बच्चों की पहली कहानी पुस्तक है, जिसे नेशनल बुक ट्रस्ट ने प्रकाशित किया है। इस पुस्तक के माध्यम से बच्चे अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गरम पहाड़ पर्यावरण पर तीन कहानियों (गरम पहाड़, सोन चिड़िया तालाब तथा पोलिथिन की प्रलय) कहानियों का संकलन है। दिल्ली की बुलबुल के बारे में डॉ. अनीता ने कहा कि यह पर्यावरण तथा बच्चों के लिए नैतिकता पर 10 लघु कहानियों का संकलन है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की बुलबुल का विमोचन पहले हिन्दी में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक किया था। आज मानव संसाधन विकास मंत्री ने इसका सिंधी संस्करण लांच किया। डॉ.अनीता भटनागर जैन के 40 से अधिक कृतियां प्रकाशित हैं। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आयोजित एक समारोह में लोकप्रिय लेखिका डॉ. अनीता भटनागर जैन द्वारा बच्चों के लिए लिखित तीन पुस्तकों – कुम्भ, गरम पहाड़ तथा दिल्ली की बुलबुल (सिंधी संस्करण) का विमोचन किया। तीनों पुस्तकें बच्चों के लिए कहानी संग्रह हैं और इसमें पर्यावरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, एकता औ