संदेश

व्यापक रेन्ज जिसमें हर जगह के लिए और हर जरूरत को पूरा करने वाले वॉटर हीटर्स

चित्र
ओरिएंट इलेक्ट्रिक के पास विभिन्न आकारों और क्षमताओं वाले स्टोरेज, इंस्टैन्ट और गैस वॉटर हीटर्स की एक व्यापक श्रृंखला है, जो हर जरूरत और स्थान के लिये उपयुक्त है। कंपनी की संपूर्ण वॉटर हीटर श्रृंखला बिजली की बचत करती है और अपनी श्रेणी में अग्रणी एवं अत्याधुनिक फीचर्स और वारंटी के साथ आती है, ताकि सालों तक मैन्टेनेन्स की चिंता न रहे। ओरिएंट की वॉटर हीटर्स श्रृंखला में आईओटी- इनेबल्ड मॉडल्स भी है, जो वाई-फाई पर काम करते है और जिन्हे  वॉइस असिस्टैन्ट्स द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। नयी दिल्ली :ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जोकि 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधिकृत सीके बिरला ग्रुप का एक अंग है, ने डेकोरेटिव वॉटर हीटर्स की नई श्रृंखला के लॉन्च की घोषणा की है। इन वॉटर हीटर्स का डिज़ाइन और फिनिश आकर्षक है, जो बाजार के बदलते प्रचलन और उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप है। नई श्रृंखला में स्टोरेज और इंस्टैन्ट वॉटर हीटर्स मौजूद हैं, जो हर आधुनिक किचन और बाथरूम के लिए उपयुक्त विकल्प हैं । नये मॉडल्स में डिज़ाइनर मार्बल फिनिश वाला नियो आर्ट इंस्टैन्ट वॉटर हीटर और विशिष्ट डिज़ाइन

कविता // मासूम की सर्च

चित्र
शालिनी तनेजा एक दिन बच्चा बोला माँ से       चलो पापा को सर्च करें  डॉट कॉम पर मिलते पापा          अमेजॉन भी ऑफर दे  जिसने सुना हँसी आ गई     मां का ह्रदय चीत्कार करें  क्यों ढूंढे बच्चा पापा को        इस पर भी कुछ गौर करें  ताने -बाने जब उलझें रिश्तों के          भाव गौण हो जाते हैं  खून के रिश्ते भी जाने क्यों ?          अक्सर मौन हो जाते हैं मातृत्व भाव रख सबसे ऊपर         नारी सब कुछ सह जाती है  अहम पुरुष का पर जाने क्यों?      सबसे ऊपर हो जाता है  दरकें, रिश्तों के शीशे जब       टुकड़े चहुॅ और बिखरते हैं      सबसे ज्यादा मासूमों को              लहूलुहान वो करते हैं         गर उस पल में, जब टूटे "रिश्ता "        प्यार"बड़ा"अहम" से हो जाएगा    कोई मासूम ना अपनी माँ से        पापा को सर्च कराएगा      

रशियन सेंटर दिल्ली द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

चित्र
नयी दिल्ली- रशियन सेंटर तथा परिचय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित  Alexander kuprin की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी संपन्न हुई। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम बिहारी मिश्र ने की उपस्थित कवियों अनिल वर्मा ' मीत ', प्रेम बिहारी मिश्र, लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, मनोज अबोध,अनिमेष शर्मा, दिनेश मंजर,ममता किरण, सुषमा भंडारी, सरिता गुप्ता,डॉ कामना तिवारी श्रीवास्तव, डॉ ऋतु अग्रवाल, डॉ कविता त्यागी, डॉ भावना शुक्ल भी पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भावना शुक्ल ने किया।

गृहवाटिका गृहणी का गहना है जो समय असमय उसकी मदद करता है 

चित्र
विजय सिंह बिष्ट देहरादून - श्रीमती कुसुम लता रावत देहरादून सेलाकुई  उत्तराखंड की निवासी हैं। इनके घर के पास अपनी कोई डेढ़ सौ गज जमीन है जिसमें फल के आम अमरूद के पेड़ हैं तो बाकि के हिस्से में वह मौसमी सब्जियां ,अदरक, लहसुन ,प्याज, गोभी,बैंगन, मिर्च के साथ मक्का का भी उत्पादन करती हैं देहरादून  की उपजाऊ मिट्टी में कोई भी फसल गुणवत्ता में अपना विशेष स्थान रखती हैं। यहां गोबर सरलता से कम दामों में उपलब्ध हो जाता है। इसके अलावा ये लोग जैविक खाद को स्वयं भी तैयार करते हैं। क्यारियों की सुरक्षा के लिए आंगन को छोड़कर दीवार बनी हुई है उसमें फूलों के गमले भी घर की शोभा बढ़ा देते हैं। वातावरण की शुद्धता एवं दैनिक उपयोग में आने वाली साग भाजी का मिलना शायद ही दूसरे शहरों में अपने हाथों से कोई प्राप्त कर सकता हो। कुसुमलता का एक छ :सात बिस्वा दूसरा प्लाट भी है।  इस वर्ष उसमें मक्ई मंडुवा और फ्रास वीन बोये थे, मौसम ने साथ दिया हर फसल उसे अच्छे गुणकारी लाभ देने लगे। उनको स्वास्थ्य लाभ,समय का सदुपयोग एवं आंशिक धन-लाभ भी  होता है। गृहवाटिका एक सफल गृहणी का गहना है जो समय असमय उसकी मदद करता है। सीख किसी

बेस्ट स्कूल टीचर्स/प्रिंसिपल, बेस्ट ऑफलाइन/ऑनलाइन ट्यूटर से नामांकन मांगे

चित्र
नयी दिल्ली : कोविड-19 महामारी ने प्रचलित शिक्षा प्रणाली को एक कोने में लाकर खड़ा कर दिया है, जिससे तकनीक डिस्टैंस लर्निंग की नई आम बात बनने लगी है। शिक्षक लगभग रातोंरात हुए इस बदलाव के लिए तैयार थे और उन्होंने अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने में मदद करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है, साथ ही यह भी ध्यान रखा कि शिक्षा की गुणवत्ता बिल्कुल उच्च स्तरीय रहे। इस मुश्किल संक्रमण काल में शिक्षकों की कड़ी मेहनत को सम्मान देने के लिए, छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म, ब्रेनली ने 'शिक्षक ऑफ द ईयर 2020' पुरस्कारों की घोषणा की है। यह उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करता है जो अपने छात्रों के जीवन में बदलाव लाने के लिए निर्धारित मानकों से परे गए हैं। शिक्षक आॅफ द इयर 2020 प्रोसस वेंचर्स (पूर्व में नैस्पर्स वेंचर्स) द्वारा प्रायोजित है, जो पुरस्कारों के लिए मुख्य भागीदार है। इस अवसर पर, ब्रेनली के सीपीओ, राजेश बिसानी ने कहा, “सभी शिक्षकों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है कि छात्र पीछे नहीं रहें। उन्होंने हमारी यादों प

डॉलर में मजबूती की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट

चित्र
नयी दिल्ली - अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आईं, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए पीली धातु महंगी हो गई। हालांकि, कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या सोने की मांग को बढ़ा सकती है। क्रूड ऑयल में बिकवाली के बीच कीमतें बढ़त के साथ बंद हुई। वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बेस मेटल की कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुईं। सोना स्पॉट गोल्ड में 0.69% की गिरावट दर्ज हुई और यह 1899.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसकी वजह थी अमेरिकी डॉलर में दो महीनों के अपने उच्चतम स्तर को प्राप्त करना, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए पीली धातु महंगी हो गई।महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के रिवाइवल का समर्थन करने के लिए अमेरिकी नीति निर्माताओं की ओर से प्रोत्साहन उपायों के कोई संकेत नहीं मिलने से भी सोने की कीमतों में और गिरावट आई। वर्तमान परिदृश्य में मार्केटर्स की नजर अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के अधिकारियों के असेसमेंट पर है। यूरोजोन में फिर से लॉकडाउन लगाने के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट सीमित थी। इस प्रकार कोविड-19 मामलों में खतरनाक वृद्धि से आर्थिक सुधार की आशाओं को नुकसान पहुंचा है। हालांक

इलाहाबाद से लखनऊ के लिए निकलेगी युवा स्वाभिमान पदयात्रा

चित्र
सभी नौजवानों ने एकमत होकर इस दौर में व्यापक आंदोलन विकसित करने पर जोर दिया और इस पदयात्रा से उम्मीद की कि यह इस दिशा में एक ठोस कदम होगा. इसके लिए वैचारिक, आर्थिक सहयोग के साथ सोसल मिडिया पर अभियान चलाने की योजना बनी. प्रयागराज ,युवा स्वाभिमान पदयात्रा की तैयारी के लिए ऑनलाइन मीटिंग संपन्न हुई. जिसमें युवा स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक डॉ आरपी गौतम, सह संयोजक सुनील मौर्य, इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस ) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, आइसा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान, रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, पीपुल्स एलायंस के शाहरुख अहमद, रविश आलम, बांकेलाल यादव, सहर फ़ातिमा, इमरान अहमद, रविंद्र सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, हर्षित आजाद, विनोद कुमार यादव, पूजा सिंह, सरिता यादव, सतीश सिंह, अजीम मोहम्मद कुलदीप सिंह, मनीष कुमार, सोनू यादव आदि साथी शामिल हुए.  युवा स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक आर पी गौतम ने आज की परिस्थिति में नौजवानों के हालात पर बात रखी. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश के मुखिया ही जो बात कहते हैं  उससे ही पीछे हट जाते हैं. मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर नौजवानों को भरोसा नहीं रहा, उन्होंने

Bangluru Laal Bagh Nahi Dekha तो क्या देखा

चित्र

गृहवाटिका सफल गृहणी का समय असमय उसकी मदद करती है

चित्र

JDU नेताओं को भरोसा NDA की फिर बनेगी सरकार

चित्र

रोज़गार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा नौजवान

चित्र

कोरोना काल में Social Work में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

चित्र

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स

चित्र