संदेश

मशरक में सभी शक्ति केंद्रों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  बिहार -मशरक (सारण) मशरक प्रखंड के भाजपा दक्षिणी मंडल अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों पर भाजपा पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत मशरक नगर पंचायत के यदु मोर अवस्थीत मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के अध्यक्षता में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के लिए देशहित सर्वोपरि था। उनका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों का विकास कैसे हो देश तरक्की कैसे करें, उनके द्वारा देश हित में कार्य को लेकर हमेशा आवाज उठाया गया, हिंदुस्तान देश में पहले और राज्यों के लिए अलग कानून और कश्मीर राज्य के लिए अलग कानून था, इसका पुरजोर विरोध डाटा मुखर्जी के द्वारा

13 शहरों में फैले 17 नेक्सस मॉल्स में जियो-बीपी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : नेक्सस मॉल्स ने अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के रोल आउट के लिए रिलायंस-बीपी के साथ हाथ मिलाया। नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल मालिकों में से एक है, भारत भर के 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स हैं। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24X7 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में, इसी महीने के अंत तक नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में नेक्सस मॉल में ये चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे। नेक्सस कंपनी के ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा और अपने मॉल में वाहनों को चार्ज करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नेक्सस मॉल 2016 से ही भारतीय रिटेलिंग सेक्टर में काम कर रहा है। कंपनी के पास मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मैंगलोर और उदयपुर जैसे शहरों में 93 लाख वर्गफुट में फैले 17 मॉल हैं। जियो-बीपी एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है जिससे ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछ

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे हेमलाल सिन्हा

चित्र
० योगेश भट्ट ०     नयी दिल्ली -- छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता  सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हॉकी सिविल सर्विसेज के खिलाड़ियों ने अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी विकासखंड नगरी जिला धमतरी में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हेम लाल सिंह सिन्हा ने अपने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 21 जून से 30 जून 2022 को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे  इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमती रजनी नेल्सन(जिलाशिक्षाधिकारी), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के प्राचार्य आरके गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता ध्रुव ,जनपद सदस्य श्रीमान शैलेंद्र साहू, सरपंच श्री नरेश दीवान, छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सहाय

कॉर्सिका से सरडेग्ना तक बोनिफेसियो चैनल को पार कर पिता-पुत्र की जोड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

चित्र
० योगेश भट्ट ०  'नयी दिल्ली - प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' ने  बोनिफेसियो चैनल को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पिता-पुत्र जोड़ी, संजीव टोकस और अर्जुन टोकस को 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया। भारतीय तैराक संजीव टोकस, एशिया मास्टर्स स्वर्ण पदक विजेता होने के साथ ही देश के लिए कई अन्य पदकों को भी अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में संजीव टोकस ने अपने 16 वर्षीय बेटे तैराक अर्जुन टोकस के साथ मिलकर  तैराकी के क्षेत्र में अपने नाम ऐसा पहला विश्व रिकॉर्ड तैराकी में कायम किया जिसकी चर्चा अब चारों तरफ है। बता दें कि इस जोड़ी ने चुनौतीपूर्ण मौसम, हवाओं और बाधाओं के खिलाफ केवल पांच घंटे और तीन मिनट में कॉर्सिका, फ्रांस से सरडेग्ना, इटली तक बोनिफेसियो चैनल को सफलतापूर्वक पार किया। ऐसी विश्व विख्यात उपलब्धि हासिल करने वाली यह पूरी दुनिया में पहली पिता-पुत्र तैराक जोड़ी बन गई है। अपनी इस उपलब्धि पर तैराक संजीव टोकस ने कहा, "यह मेरे लिए एक गर्व का विषय है कि मैंने अपने देश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड जोड़ दिया है। शुरुआती दिन

130 करोड़ हिंदुस्तानियों का मान पूरी दुनिया में प्रदाशित करता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:- स्वामी विक्रमादित्य

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नई दिल्ली-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के भव्य आयोजन में विवेकानंद योग आश्रम दिल्ली के संस्थापक डॉक्टर स्वामी विक्रम आदित्य ने 130 करोड़ भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा के योग सिर्फ 130 करोड़ हिंदुस्तानियों को आपस में जोड़ता ही नहीं बल्कि इनकी एकता अखंडता और मान को पूरे विश्व पटल पर प्रस्तुत करता है आज भारत सरकार के आयुष मंत्रालय व प्रधानमंत्री के साथ मिलकर हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य,शक्ति और एकता की डोर में ओतप्रोत होकर बना रहे हैं । इस कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आह्वान करते हुए कहा के योग के अर्थ हैं जोड़ इसलिए आज 130 करोड़ भारतीयों का जोड़ है यानी योग दिवस है जिसे पूरा विश्व बहुत ही तन्मयता के साथ मना रहा है यह भारत देश की संस्कृति और एकता अखंडता का बहुत बड़ा प्रतीक है जिसे हम सबको मिलकर एकता और अखंडता के साथ मनाना चाहिए और विश्व को गांधी के देश की छवि प्रदर्शित करनी चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ फ़हीम बेग ने अपनी बात रखते हुए कहा योग किसी धर्म किसी जाति से ताल्लुक नहीं रखता यह 130 करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए ही नहीं ब

क्रिप्टो, स्टॉक और गोल्‍ड: इन परिसंपत्ति वर्गों के लिए क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - बाजार में परिसंपत्ति वर्गों के बीच प्रतिस्पर्धा जारी है। निवेश विकल्पों की भरमार के साथ निवेश निर्णय लेना एक प्रमुख चिंता का विषय बन गया है। जबकि सोना अभी भी अपनी पारंपरिक चमक को बरकरार रखे हुए है, बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो-परिसंपत्तियां पिछले कुछ वर्षों से बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वैकल्पिक रूप से, शेयर बाजार एक आकर्षक निवेश अवसर के रूप में गति हासिल कर रहा है। परिसंपत्ति वर्गों में इसके अलावा बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट, कमोडिटीज शामिल हैं, और यह सूची आगे बढ़ती ही जा रही है। यहां, महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि उच्च-रिटर्न वाला निवेश कैसे किया जाए। इसका जवाब है कि अनुकूल परिसंपत्ति वर्गों को अपने पास रखा जाए या उनमें निवेश को जारी रखा जाए जो जोखिम को कम करते हुए स्थायी रिटर्न सुनिश्चित करते हैं। क्रिप्टो क्रिप्टो करेंसी पिछले दस वर्षों में एक विशिष्ट परिसंपत्ति वर्ग के रूप में उभरी है। यह एक सट्टा संपत्ति है जिसमें उच्च जोखिम और उच्च रिटर्न की संभावना है। उदाहरण के लिए, पिछले कुछ महीनों में, हमने देखा है कि कैसे एक ट्वीट इसके मूल्य को 20% तक बढ़ा

सुप्रसिद्ध गायिका मनीषा ए अग्रवाल ने "स्प्रिचुअल सिम्फनी” भक्ति संगीत समारोह से श्रोताओं को भक्तिभाव से परिपूर्ण किया

चित्र
0  योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली  : विश्व संगीत दिवस के अवसर पर अर्पण फाउंडेशन की संस्थापक और ट्रस्टी, मनीषा ए. अग्रवाल ने कमानी सभागार में भक्ति संगीत के सुरों में डूबा एक अनोखा कॉन्सर्ट “स्प्रिचुअल सिम्फनी” प्रस्तुत किया। भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री. किशन रेड्डी ने इस भव्य समारोह का उद्घाटन किया। भक्ति संगीत से लबरेज़ इस कॉन्सर्ट को “आज़ादी का अमृत महोत्सव” और संगीत नाटक अकादमी के “ज्योर्तिगमय” के तहत पेश किया गया। “स्प्रिचुअल सिम्फनी” में पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पदमश्री अनूप जलोटा, मनीषा ए. अग्रवाल, पदमश्री अनवर खान और रवि पवार ने संगीतमय सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस कॉन्सर्ट को 108 कलाकार, पंडित-पुरोहित और क्रू ने ऐसा पिरोया, के पूरे माहौल को भक्ति भावना से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर मनीषा ए. अग्रवाल ने कहा, “संगीत में लोगों को जोड़ने की अदभुद शक्ति है। मैं संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की आभारी हूं, जिन्होंने संगीत के माध्यम से भारत की एकता का जश्न मनाने का हमें मौका दिया।“ मनीषा ने बताया, “हमने इस कॉन्सर्ट को ख़ास “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के लिए रचा है।