द.अफ्रीका और यूएई में T20 टीम खरीदने के बाद रिलायंस के पास हुई तीन देशों में तीन टीमें
० संवाददाता द्वारा ० एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है जितना हम भारतीय करते हैं! जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस का वैश्विक क्रिकेट फुटप्रिंट बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह फैलाने की हमारी प्रतिबद्धता में इजाफा होता रहेगा! ” नई दिल्ली, क्रिकेट की दुनिया में रिलायंस लगातार अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति मजबूत कर रहा है। भारत के बाद रिलायंस ने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में भी टी20 लीग टीम खरीद ली हैं। रिलायंस की टी20 स्कावड में सबसे नई टीम दक्षिण अफ्रीका की ‘केपटाउन’ है। जिसे बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई इंडियन ब्रांड ने खरीदा है। इसके साथ ही रिलायंस के पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग टीम ‘केपटाउन’ का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, “रिलायंस परिवार में हमारी नई टी20 टीम का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं! हम मुंबई इंडियंस के मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में ले जाने पर उत्साहित हैं, एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता ह