2022 में प्रकाशन विभाग ने उत्कृष्टता के लिए नौ पुरस्कार जीते
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली - डीपीडी ने 'बैलेंसिंग द विजडम ट्री' के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (अंग्रेजी), 'भारत विभाजन की कहानी' के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (हिंदी), 'कोर्ट्स ऑफ इंडिया (मराठी) के लिए आर्ट एंड कॉफी टेबल बुक्स (क्षेत्रीय भाषा), 'इंडिया 2022' के लिए संदर्भ पुस्तकें (अंग्रेजी), 'कोविड-19: वैश्विक महामारी' के लिए वैज्ञानिक/तकनीकी/चिकित्सा पुस्तकें (हिंदी) और 'कुरुक्षेत्र' के लिए पत्रिकाएं और घरेलु पत्रिकाएं (हिंदी) की श्रेणियों में छह प्रथम पुरस्कार जीते। 'लोकतंत्र के स्वर' के लिए जनरल और ट्रेड पुस्तकें (हिंदी) की श्रेणी में एक द्वितीय पुरस्कार और 'पिनुशी' के लिए बाल पुस्तकें (सामान्य रुचि) (0-10 वर्ष) (हिंदी) और 'अजकल (उर्दू)' के लिए पत्रिकाओं और घरेलू पत्रिकाओं (क्षेत्रीय भाषाओं) की श्रेणियों में प्रभाग को दो तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। भारतीय प्रकाशकों के शीर्ष निकाय, द फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के 42वें वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम का आज नई दिल्ली में आयोजन किया गया। पुस्तक