उत्कर्ष के मोहित चौधरी ने रचा इतिहास ; एसएससी सीजीएल-2022 में किया देश में टॉप
० योगेश भट्ट ० जोधपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के शहर किशनगढ़ निवासी मोहित चौधरी ने कर्मचारी चयन आयोग, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2022 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करके न केवल अपने जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 30 हज़ार विभिन्न पदों के लिए गत शनिवार रैंक जारी की गई। परीक्षा में आयकर अधिकारियों के करीब 400 पद थे। इस परीक्षा में देश भर से 36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था। किसी भी विद्यार्थी के लिए उसकी मेहनत का समुचित परिणाम मिलना बेहद सुखद होता है। मोहित चौधरी ने अपने इस सुखद अहसास का श्रेय माता-पिता सहित अपने समस्त गुरुजनों तथा उत्कर्ष क्लासेस को दिया। विशेषकर संस्था द्वारा संचालित कुमार गौरव की करेंट अफेयर्स पर आधारित ‘फूल-पत्ती वाली क्लास” से मिली मदद को उन्होंने बेहद खास बताया। नसीराबाद आर्मी स्कूल से 10वीं तथा 12वीं करने वाले मोहित ने इससे पहले डिफेंस में प्रयास करते हुए स्वयं को साक्षात्कार के लिए योग्य साबित किया था परंतु असफल रहने के बाद तथा मैकेनिकल से बीटेक करने के बाद उन्होंन