श्रीराम जी करेगें भाजपा की चुनावी नैया पार ?
० विनोद कुमार सिंह ० विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भुमिका वैश्विक राजनीति की हमेशा ही रहा है। भारतीय राजनीति व सता के गलियारों में सन 2024 होने वाते लोक सभा चुनाव के गरमी की चर्चा चहुँ दिशाओं हो रही है।सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में अपनी अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त है। खासकर केन्द्र की भाजपा सरकार के अपने समस्त शक्तियों लगाकर पुनः सता के सिंघासन पर आसीन होना चाहती है।इसका सबसे बडा प्रमाण इसी माह के 22 जनवरी कोअयोध्या में भव्य नवर्निमित राम मंदिर उद्घाटन है। केद्र की भाजपा सरकार के लिए राम मंदिर निर्माण का श्रेय का सेहरा पहने के लिए कितना उतावली है। इससे लगाया जा सकता है कि बीते बर्ष के 27 दिनों के अन्दर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन बार अयोध्या दौरे पर आना है। फिलहाल आप के मन अयोध्या के बारे में जानने उत्सुकता बडी गई होगी। आप के मन में कुछ प्रशन वह जिज्ञासा होगी कि आखिर अयोध्या में क्या है जो नरेन्द् मोदी को यहाँ आने के लिए विवस कर दिया है। अयोधया के बारे कुछ बताने का प्रयास कर रहा हूँ। बीते वर्ष 2023 के अन्तिम तीन दिनो तक मुझे भी अयोध्या को नजदीक से देखने का मौका स्वर्ण