संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- दिया कुमारी
० आशा पटेल ० जयपुर, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनायें है और जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवम् रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है।उप मुख्यमंत्री ने सांभर लेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव के शुभारंभ के दोरान यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की यहा कि सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करे और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करे। उन्होंने कहा कि सांभर लेक बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है, यहाँ लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहाँ की संभावनाओं पर काम कर सुविधाएँ विकसित की जाए तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि का भी अवलोकन किया। ’फ्लेमिंगो के सरंक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये- उप मुख्यमंत्री ने नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा की फ्लेमिंगो सहित अन्य कई प्रजातिओं के लाखों पक्षी हर वर्ष यहां आते है। इनक