मैडम तुसाद, न्यूयार्क में स्वामी रामदेव की मोम की प्रतिकृति (Wax Figure) का अनावरण
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद न्यूयॉर्क ने जाने-माने ‘‘योग गुरू’’ स्वामी रामदेव की मोम की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव स्वयं मौजूद थे। उनकी मोम की यह मूर्ति मैडम तुसाद संग्रहालय, न्यूयॉर्क सिटी में दुनिया के सबसे बड़े वैक्स म्यूजियम की शोभा बढ़ायेगी। इस अवसर पर मैडम तुसाद न्यूयॉर्क के प्रवक्ता टियागो मोगोडोयूरो ने कहा, ‘‘बाबा रामदेव की मोम की मूर्ति का अनावरण करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है। योग के प्रचार, आयुर्वेद संस्कृति और स्वस्थ जीन की वकालत के माध्यम से समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वाकई में हम सभी के जिसे एक उपहार है। हमारे विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद न्यूयॉर्क वैक्स म्यूजियम में इस करिश्माई व्यक्तित्व की मूर्ति को प्रदर्शित किया जाना हम सभी के लिए गौरव का पल है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘योग गुरु की मोम की प्रतिमा को बनाना और उसे स्थापित करना उनकी शिक्षाओं की दुनिया भर में पहुंच और प्रभावशाली प्रभाव का प्रमाण है। बाबा रामदेव की मूर्ति आध्यात्मिक ज्ञान और स्वास्थ्य के सामंजस्यपूर्