संदेश

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को CAA को कानून बनाने पर बधाई

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी सहित सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद और समाज सेवी सुरेश केसवानी, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव चन्दर लालचंदानी, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (संयुक्त राज्य अमेरिका) के अध्यक्ष अशोक निचानी, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (सिंगापुर) के अध्यक्ष वासुदेव परसराम चंडीरमानी, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (कनाड़ा) के अध्यक्ष गुल आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को CAA को कानून बनाने पर बधाई दिया।  इस अवसर पर अशोक लालवानी ने बताया भारत पाकिस्तान के बटवारे के समय किसी भी कारण से पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हिन्दु भारत नहीं आ पाए थे। परन्तु वहाँ की हालात के कारण बाद में भारत में कुछ सिंध में रहने वाले हिन्दु सिंधी भारत में आकर बस गये। बाद में आने वालों को भारत ने अपनी नागरिकता नही दिया जिस कारण हिन्दु सिंधी सरनार्थियों की तरह रह रहे थे। लेकिन अब CAA कानून बनने से बटवारे के बाद सिंध प्रांत से आये सभी को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया।

75 देशों से आये 1400 योग जिज्ञासुओं 65 योगाचार्यों का महा कुम्भ

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव ड्रमवादक शिवमणि के ड्रम की थाप, सूफी गायिका रूना रिज़वी शिवमणि की रूहानी आवाज़ और रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गीत पर जम का थिरके। फूलों की ताजगी और रंगों की मस्ती का योगियों ने खूब आनंद लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के अन्तिम दिन 75 देशों से आये 1400 योग जिज्ञासुओं, 25 देशों से आये 65 योगाचार्यों को पतंजलि योगपीठ, आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण और आध्यात्मिक गुरू प्रेमबाबा का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। वैश्विक योगी परिवार ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति व परंपरा का प्रतीक उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई पर जमकर फूलों की होली खेली और फिर सभी ने गंगा स्नान किया। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति फूलदेई का उत्सव मनाया। तत्पश्चात सद्भाव, भाईचारा और विविधता में एकता का आध्यात्मिक पर्व होली का उत्सव पर्यावरण-अनुकूल, हरित व योगिक होली मनायी। आध्यात्मिक गुरूओं, योगाचार्यो और योग जिज्ञासुओं ने माँ गंगा में डूबकी लगायी तथा सभी ने मिलकर विश्व शान्ति की प्रार्थना की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने वैश्विक योगी परिवार को होली पर्व के माध्यम से विश्व बंध

पं.रामसागर मिश्र की पुण्य स्मृति पर कवि सम्मेलन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  लंभुआ, सुल्तानपुर। मल्हीपुर में ऋषिकेश पंचांग के प्रवक्ता स्व. पं.रामसागर मिश्र की पुण्य स्मृति पर कवि सम्मेलन संपन्न हुआ , जिसमे विभिन्न विधाओ के कवियो ने काव्य पाठ कर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया कवि सम्मेलन का आगाज प्रांशी शुक्ला "चेतना" की वाणी वंदना से हुई उसके बाद मुम्बई से पधारी डा . नीलिमा पाण्डेय ने अपने गीतो से खुशनुमा माहौल बनाया , कुसुम तिवारी (मुंबई ) की गजलो पर खूब तालियां बजी ,  नीतू पाण्डेय "क्रांति" (मुंबई) की प्रस्तुति को लोगो ने सराहा , सपना मिश्रा सुल्तानपुर , सुनीता चर्तुवेदी आजमगढ़ी ने अपने गीतो और गजलो से युवाओ पर निशाना साधा ,वीरेंद्र शुक्ल व यज्ञ कुमार पाण्डेय "सिंघम" ने अपनी रचनाओं से राष्ट्र प्रेम का अलख जगाया, कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मीकांत," कमलनयन " की कविताओ पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाएं । कार्यक्रम का संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य ने अध्यक्षता चन्द्र शेखर शुक्ल विकास" ने किया । इसअवसर पर साहित्यकारों को अंग वस्त्र ,पुष्प गुच्छ,एवं मालाओं से सम्मानित किया

कहाँ नहीं विज्ञान बताओ कहाँ नहीं विज्ञान

चित्र
0  अंजू सचदेवा 0  कहाँ नहीं विज्ञान बताओ कहाँ नहीं विज्ञान भूत-भविष्य का ज्ञाता है , वर्तमान की शान भू गर्भ से लेकर ये अन्तरिक्ष तक जाये जैविक, भौतिक, मौसम और रसायन भी समझाये माटी के कण कण में सब है , पानी, हवा व आग करता है विज्ञान खुलासा, क्या है जीवन राग जीवन से मृत्यु तक का देता यही हिसाब क्या होती है मूल हकीकत क्या होता है ख़्वाब विविध समस्यायें हल करता सबका यही जवाब कण कण में विज्ञान छिपा है कण कण में विज्ञान

राज्यपाल को 'रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम' पुस्तक भेंट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र को  राजभवन में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोविन्द पारीक ने अपनी लिखी पुस्तक 'रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम' पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। डॉ. पारीक ने बताया कि पारम्परिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की वर्तमान समय में उपयोगिता के आलोक में गहन शोध करके इस पुस्तक का लेखन किया गया है।  उन्होंने बताया कि पुस्तक में चरक, सुश्रुत और अन्य भारतीय विद्वानों के संदर्भों से भारतीय चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी संस्कृति पर महती विमर्श के साथ ही आधुनिक संदर्भों में हमारे समृद्ध चिकित्सकीय ज्ञान की उपयोगिता पर महती निष्कर्ष दिए गए हैं। संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुस्तक को पाठकों के लिए उपयोगी और संदर्भ से जुड़ी महत्वपूर्ण कृति बताया।

केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ कूलर रेंज का कैम्पेन लॉन्च किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : एयर कूलर कम्पनी केनस्टार ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को अपने कूलर रेंज का नया ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। कूलर के अतिरिक्त केनस्टार अब ड्युरेबल प्रोडक्ट की दुनिया में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। केनस्टार ने खास कूलर रेंज के लिए राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ मिल कर एक नया दमदार कैम्पेन लॉन्च किया है जिसका की कोर आइडिया है एसी वाली ठंडक, अब केनस्टार कूलर्स में। ’राजकुमार की अलग-अलग किरदारों की कला और पत्रलेखा का सरल सादगी भरा व्यक्तित्व उन्हें केनस्टार के ब्रांड एम्बेसेडर के लिए उपयुक्त बनाता है। केनस्टार ब्रांड फिल्म में राजकुमार राव और पत्रलेखा की बॉन्डिंग केनस्टार कूलर के स्टाइल और खासियत को बेहद रोचक ढंग से दर्शाती है। राजकुमार राव का मानना है कि केनस्टार कूलर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए, क्योंकि वो AC की बहुत बढ़िया एक्टिंग करता है। केनस्टार के सीईओ सुनील जैन का कहना है, “हम इस बात से बहुत ज्यादा उत्साहित हैं कि राजकुमार राव और पत्रलेखा केनस्टार जैसी अग्रणी कंपनी का चेहरा हैं। जैसे राजकुमार राव अपने हर किरदार में नयापन लेकर आते हैं  वैसे

सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट“ और ”सिक्स सिग्मा एक्सीलेंसअवार्ड्स का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, विज्ञान भवन में ”सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट“ और ”सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवाड्र्स“ का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने और नाम, नमक, निशान का मान रखने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वायुसेना प्रमुख - एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश से जुड़ी सेवा करनी चाहिये चाहे वो किसी भी रूप में हो। वायुसेना चीफ चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सिक्स सिग्मा द्वारा किये कार्यों से देश सेवा सीखना चाहिए। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सेवा प्रदान कर रहा है। हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा सेवाओं के प्रति उनका उत्साह, प्रतिबद्धता सराहनीय है और वे तीर्थयात्रियों को या आपदा में निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करने में हमेशा समय पर या समय से पहले पहुंच रहे हैं  साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सिक्स सिग्मा द्वारा दुर्गम पहाड़ों व स्थानों पर स्वास्थ सेवा के लिए एयर एंबुलेंस व सिक्स सिग्मा हेल्थ मैगजीन का भी विमोचन किया। डॉ. प्रदीप भार