राजस्थान BJP के दो बार MLA रहे प्रहलाद गुंजल सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक रहे एवं लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य करने वाले प्रहलाद गुंजल ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर, विधायक हरिमोहन शर्मा, अशोक चांदना, सी. एल. प्रेमी बैरवा, चेतन पटेल, विकास चौधरी, जाकिर हुसैन गैसावत, सुरेश गुर्जर, डूंगरराम गेदर, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम, कोटा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रतापसिंह, कांग्रेस प्रत्याशी रहे नईमुद्दीन गुड्डू, महेन्द्र राजोरिया सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, राजसीको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार तथा राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महासचिव नरेश मीणा की कांग्रेस पार्