भोजपुरिया सेना ने कहा – अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
पवन – अक्षरा के विवाद पर कहा कि अगर पवन सिंह सही हैं, तो फरार क्यों हैं। उन्हें सबके सामने आकर चीजों को स्पष्ट करना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो अश्लीलता से आगे बढ़ें हैं। ऐसे लोगों के पाप का घड़ा भर चुका है , तभी तो पवन के खिलाफ अक्षरा सिंह ने और खेसारीलाल यादव के लिए प्रियंका पंडित ने केस दर्ज कराया। पटना । भोजपुरी सिनेमा और अलबमों को अश्लीलतामुक्त करने के लिए भोजपुरिया सेना ने एक मुहीम की शुरूआत राजधानी पटना स्थित यूथ हॉस्टल में एक संवाददाता सम्मेलन के जरिये की है। इस मौके पर गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा कि भोजपुरी में अश्लीलता के लिए कोई एक आदमी जिम्मेवार नहीं है। इसलिए इसे समाप्त करने के लिए समाज से लेकर गीतकार, म्यूजिक कंपनी और सरकार को पहल करनी होगी। विनय बिहार ने कहा कि भोजपुरी से अश्लीलता जनजागृति और कठोर कानून के जरिये ही खत्म हो सकता है। इसकी शुरूआत कुछ बड़े स्टार जो आज भी अश्लील गाने गा रहे हैं, उनको दो महीने की जेल डाल कर किया जाना चाहिए। उसके बाद एक सकारात्मक संदेश जायेगा और लोग भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैथिली